• Thu. Jul 30th, 2026

रतलाम सायबर सेल की बड़ी सफलता : ठगी के 92.56 लाख पीडि़तों को वापस दिलाए

BySurendra Jain

Mar 23, 2026

खबर पक्की, 23 मार्च, रतलाम। ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में पीडि़तों को राहत दिलाने के लिए रतलाम पुलिस की सायबर सेल लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सायबर सेल ने जुलाई 2025 से फरवरी 2026 तक कुल 92 लाख 56 हजार की ठगी गई राशि फरियादियों के खातों में वापस दिलाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
एसपी अमित कुमार ने सभी थाना प्रभारियों एवं जिला सायबर सेल को निर्देश दिए हैं कि वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायतों पर गंभीरता से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इन निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में सायबर सेल द्वारा शिकायतों पर तुरंत रिस्पॉन्स दिया जा रहा है।
सायबर सेल ने हेल्पलाइन और प्राप्त आवेदनों के माध्यम से मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कराया और विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाकर पीडि़तों की राशि वापस दिलाई।
वर्षवार कार्रवाई
वर्ष 2025 (जुलाई से दिसंबर तक)- 51,89,424 राशि वापस
वर्ष 2026 (जनवरी- फरवरी)- 40,66,632 राशि वापस
कुल राशि- 92,56,000 (बानवे लाख छप्पन हजार रुपये)
नागरिकों से अपील
रतलाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर राशि सुरक्षित की जा सके।
सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक अमित कोरी, उप निरीक्षक जीवन बारिया, प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह, आरक्षक मोर सिंह डामोर एवं आरक्षक राहुल पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!