• Tue. Sep 22nd, 2026

इमरान सुपर की गिरफ्तारी की मांग : हिंदू संगठनों ने थाने का किया घेराव, जमीन पर सीएसपी को बैठना पड़ा

BySurendra Jain

Mar 23, 2026

खबर पक्की, 23 मार्च, रतलाम। रविवार रात हिंदू संगठनों ने थाना औद्योगिक क्षेत्र का घेराव किया। थाने परिसर में नीचे जमीन पर बैठ नारेबाजी की। रेप के फरार आरोपी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष इमरान सुपर की ढाई महीने बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर विरोध जताया। रेप के दो अन्य मामलों में जेल में बंद मुन्नालाला के मोबाइल की जांच व नशीला पदार्थ को लेकर जांच नहीं करने पर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।
हिंदू संगठन के लोग रात 8 बजे थाने पहुंच घेराव किया। करीब एक घंटे तक थाना परिसर में जमीन पर बैठे रहे। पहले थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने समझाया। लेकिन नहीं माने। इसके बाद सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया पहुंचे। सीएसपी भी जमीन पर बैठ गए।
हिंदू संगठनों को आश्वास्त किया कि जल्द आरोपी की गिरफ्तारी होगी। पुलिस टीम तलाश कर रही है। गिरफ्तारी को लेकर सभी ने 7 दिन का अल्टीमेटम दिया। सीएसपी ने रेप के आरोपी मुन्नालाला के केस में भी कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
नशीले पदार्थ का पता नहीं किया
हिंदू संगठनों के राजेश कटारिया का कहना था कि पूर्व में आरोपी मुन्ना लाला के खिलाफ दुष्कर्म व छेड़छाड़ करने वाली युवतियों ने रिपोर्ट में लिखवाया है कि उनको नशीला पदार्थ खिलाया और फिर उनके साथ हरकत की। इसके बावजूद पुलिस उस नशीले पदार्थ के बारे में पता नहीं कर पाई। आरोपी के मोबाइल के भी नहीं जांच की। अगर मोबाइल की जांच करे तो कई चीजे सामने आ सकती है।
यह रहे मौजूद
हिंदू संगठन के राजेश कटारिया, विजय राय यादव, अभिषेक उपाध्याय, सिद्धार्थ पंड्या, राहुल सिंह सिसोदिया, नंदकिशोर मीणा, राहुल परमार, योगेश चौहान, यतींद्र उपाध्याय, क्रिश राठौड़, शैलेंद्र सिंह सिसोदिया, राजवर्धन सिंह, अक्षय, विनोद कछावा आदि मौजूद रहे।
इन दो मामलों में किया थाने का घेराव
पहला मामला- 30 साल की युवती ने 29 दिसंबर 2025 को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पू्र्व जिला उपाध्यक्ष इमरान हुसैन उर्फ सुपर (36) पिता मेहमूद निवासी शहर सराय पर रेप का केस दर्ज कराया। रिपोर्ट में युवती ने बताया था कि मैंने जब इसका मोबाइल चेक किया तो पता चला कि यह मुस्लिम है और इसका असली नाम इमरान है। नवंबर 2025 में इमरान एमडी ड्रग के साथ पकड़ाया था। दिसंबर में रेप का केस दर्ज होने के बाद से यह फरार है। पुलिस इसे तलाश नहीं कर पाई।
दूसरा मामला- आरोपी मुन्ना लाला के छेड़छाड़ के मामले में जेल में बंद रहने के दौरान ही 13 मार्च को 18 साल की एक हिंदू युवती ने रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि 4 अगस्त को मेरी सहेली के घर से सहेली और मुझे डोसीगांव मल्टी के मकान पर ले गई। वहां से सहेली चली गई। मुन्ना लाला ने मुझे कुछ नशीला पदार्थ खिलाया। इसके बाद मेरे साथ रेप रेप किया। इसके पहले फरवरी माह में 18 साल की एक युवती ने नशीला पदार्थ खिलाकर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस नशीला पदार्थ न आरोपी के मोबाइल की जांच नहीं कर पाई।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!