• Tue. Sep 22nd, 2026

मुस्लिम समाज ने रात में घेरा थाना : इंस्टाग्राम पर धर्मगुरु पर कमेंट से थे नाराज, थाने के बाहर बैठे, केस दर्ज होने पर माने

BySurendra Jain

Mar 23, 2026

खबर पक्की, 23 मार्च, रतलाम। इंस्टाग्राम पर धर्मगुरु पर पोस्ट व कमेंट से नाराज मुस्लिम समाज के सैकड़ों युवाओं ने रविवार रात माणकचौक थाने का घेराव कर दिया। कमेंट करने वाले पर कार्रवाई कर गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। देर रात पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद सभी माने।
धर्मगुरु पर कमेंट की सूचना मिलने पर धीरे-धीरे मुस्लिम समाज के युवा शहर के माणकचौक थाने पर रात करीब 10.30 बजे एकत्र शुरू हुए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। पोस्ट करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने लगे। रात करीब 11.30 बजे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 व 196(1) के तहत केस दर्ज किया। इसके बाद थाने से भीड़ कम हुई।
कलाईगर रोड पर रहने वाले तालिब खोकर पिता मोहम्मद रफिक खोकर की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज किया। रिपोर्ट में तालिब खोखर ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे मैं अपने घर पर था। मेरे मोबाइल में इंस्टाग्राम पर अपनी यूजर आईडी खोलकर चला रहा था। तभी मेरे सामने एक पोस्ट 29 जनवरी 2026 की सामने आई।
जिस पर यूजर ढ्ढष्ठ ठ्ठद्ग2_द्बठ्ठस्रद्बड्ड 2030 के अज्ञात यूजर द्वारा गंदा कमेंट किया था। जिसे पढ़कर धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंची। अज्ञात यूजर के अकाउंट को चेक किया तो इसके द्वारा अलग-अलग पोस्ट मेरे धर्म के खिलाफ की गई। अलग-अलग पोस्टों पर भी इसके द्वारा धर्म को लेकर धार्मिक भावनाओ को भड़काने वाले कमेंट किए गए।
उक्त पोस्ट के संबंध में दोस्त मोहम्मद जुबेर निवासी रामगढ़ तेलियो की सड़क रतलाम व अबुजर बोकर निवासी अशोक नगर रतलाम को बताई। जिनको साथ लेकर थाने पहुंचा। संबंधित अज्ञात यूजर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
शहर की शांति बिगाडऩे की कोशिश
मुस्लिम समाज के इमरान खोखर भी समाजजनों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने कहा उक्त आईडी के द्वारा लगातार कई समय से धार्मिक भावनाओं को भड़काने की पोस्ट की जा रही है। पूर्व में भी आईए थाना अंतर्गत आवेदन दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। आज भी एफआईआर के लिए पुलिस ने टाला।
इस कारण सभी को एकत्र होना पड़ा। मेरा शासन से अनुरोध है कि जो भी लोग शहर की शांति भंग करना चाहता है, दो समुदायों के बीच खाई पैदा करना चाहता है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। हमारे इस्लाम, नबी पर अमर्यादित टिप्पणी की है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून के साथ रहकर लड़ाई लड़ेंगे।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!