• Tue. Sep 22nd, 2026

तेज रफ्तार एंबुलेंस रेलिंग तोड़कर नाले में गिरी : ड्राइवर और सवार लड़की मौके से भागे; क्रेन से निकाला वाहन

BySurendra Jain

Mar 23, 2026

खबर पक्की, 23 मार्च, रतलाम। देवरा देवनारायण नगर में रविवार रात तेज रफ्तार एंबुलेंस नाले में जा गिरी। एंबुलेंस में ड्राइवर के साथ एक लड़की सवार थी। दोनों बचकर निकल मौके से भाग गए। हादसे के समय नाले की रेलिंग पर रहवासी मौजूद नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। एंबुलेंस राजस्थान पासिंग है, जिसका नंबर क्रमांक आरजे 18 क्क्र 6317 है। रहवासियों ने बताया कि एंबुलेंस तेज रफ्तार में थी। ड्राइवर लहराते हुए चला रहा था, जिस जगह नाला है वह मोड़ वाला क्षेत्र है।
रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिरी एंबुलेंस
एंबुलेंस रेलिंग तोड़ते हुए नीचे आगे के मुंह की तरफ जा गिरी। एंबुलेंस का आधा हिस्सा नाले में था तो पीछे का हिस्सा ऊपर था। फिलहाल एंबुलेंस नाले में। पुलिस मौके पर पहुंची है। एंबुलेंस को निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई।
सीएसपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे
सूचना पर सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, थाना औद्योगिक प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी समेत अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा। क्षेत्रीय पार्षद पति हितेश पेमाल ने बताया कि रहवासियों की सूचना पर मैं मौके पर पहुंचा। एंबुलेंस में ड्राइवर के साथ एक लड़की सवार थी, दोनों बच गए। लोगों ने रोकने की कोशिश की वह गाड़ी छोड़ के भाग गए। प्रतिदिन लोग नाले की रेलिंग के पास बैठे रहते हैं। लेकिन घटना के समय कोई नहीं था।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी हर्ष ने बताया मेरा घर सामने है। घर की पहली मंजिल पर खड़ा था अचानक से एंबुलेंस तेज रफ्तार में आकर नाले में जा गिरी। लोगों की मदद से ड्राइवर व उसमें सवार लड़की को बाहर निकाला। लेकिन दोनों मौके पर नहीं रुके और यहां से चले गए। एंबुलेंस प्राइवेट बताई जा रही है।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!