• Tue. Sep 22nd, 2026

जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशू निनामा सहित तीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज, शराब की दुकान बंद करने का मामला

BySurendra Jain

Mar 22, 2026

खबर पक्की, 22 मार्च, रतलाम। जिले के शिवगढ़ में करीब एक सप्ताह पूर्व शराब की दूकान को बंद कर ताला लगाने के मामले में पुलिस ने आखिरकार जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशू निनामा सहित तीन लोगो पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। आबकारी विभाग की शिकायत पर कार्यवाही हुई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पूर्व 15 मार्च की शाम को ग्राम शिवगढ़ की शराब दूकान पर आपसी विवाद होने के बाद देर शाम जिला उपाध्यक्ष केशू निनामा अपने समर्थको के साथ दूकान पर पहुंचे और दूकान पर काम करने वाले बाहरी व्यक्तियों द्वारा विवाद करने का आरोप लगाकर शराब दूकान को बंद करते हुए दो ताले जड़ दिए। सूचना मिलते ही शिवगढ़ थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। आधे घंटे दुकान बंद रहने के बाद पुलिस द्वारा समझाइश देने के बाद दुकान का ताला खुला और विवाद को सुलझाया।
आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक चेतन वेद शिवगढ़ थाना पहुंचे और लाइसेंस धारी कम्पोजिट शराब दुकान को बिना अनुमति के आधे घंटे बंद कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जिला उपाध्यक्ष केशु निनामा सहित साथियों पर धारा 126(2), 127(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!