• Tue. Sep 22nd, 2026

दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे पर पथराव : रतलाम में स्कार्पियो पर बदमाशों ने फेंके पत्थर, बैंक मैनेजर ने पीएम और गडकरी को किया टैग

BySurendra Jain

Mar 22, 2026

खबर पक्की, 22 मार्च, रतलाम। जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे इंदौर के एक बैंक मैनेजर अमिताभ शर्मा और उनके परिवार की स्कार्पियो कार पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया।
हमले के बाद दो बाइक सवारों ने कार का पीछा भी किया, जिससे बचकर परिवार ने धामनोद टोल नाके पर पहुंचकर जान बचाई। इस घटना में पीछे आ रही एक अन्य कार भी पथराव का शिकार हुई। मामले में बैंक मैनेजर ने शनिवार को ई-एफआईआर (द्ग-स्नढ्ढक्र) दर्ज कराई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को टैग कर एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
थांदला से रतलाम आ रहा था परिवार
शहर की राजस्व कॉलोनी निवासी और इंदौर के एक प्राइवेट बैंक में एरिया मैनेजर अमिताभ शर्मा शुक्रवार रात झाबुआ जिले के थांदला से रतलाम आ रहे थे। स्कार्पियो (रूक्क 0र्9 ंङ्घ 9119) में उनके साथ पिता आरएन शर्मा (रिटायर्ड जिला पंचायत सीईओ, हरदा), पत्नी शालिनी शर्मा, भाई अजिताभ शर्मा और भांजे कुणाल शर्मा सवार थे।
कार कुणाल चला रहे थे। रात करीब 11.30 बजे 8-लेन के रेस्ट रूम से 100 मीटर पहले अज्ञात हमलावरों ने कार पर पथराव किया। पत्थर कार के पीछे की तरफ कांच से नीचे लगा। गनीमत रही कि पत्थर कांच पर नहीं लगा। इसके बाद दो लोगों ने बाइक से उनकी कार का पीछा किया, लेकिन कुणाल ने कार तेज गति से आगे भगा ली।
डायल 112 को दी सूचना, पीछे आ रही दूसरी कार पर भी हुआ हमला
जिस जगह घटना हुई, वह शिवगढ़ थाना क्षेत्र है। बैंक कर्मी अमिताभ शर्मा ने डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने उन्हें उसी जगह रुकने को कहा, लेकिन शर्मा के अनुसार पथराव वाली जगह सुनसान थी और वहां रैलिंग भी टूटी हुई थी, इसलिए वहां रुकना सुरक्षित नहीं था।
शर्मा ने बताया कि, हमारी कार के पीछे कार और आ रही थी। उस कार पर भी पथराव हुआ। वह लोग वहां पर रुक गए थे। लेकिन हमने हमारी कार नहीं रोकी। उस कार पर ज्यादा नुकसान हुआ था।” परिवार ने सीधे धामनोद टोल नाके पर गाड़ी रोकी और टोलकर्मियों व एनएचएआई (हृ॥्रढ्ढ) के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
‘एनएचएआई महंगा टोल ले रहा, सुरक्षा नहींÓ
शर्मा ने घटना को लेकर पुलिस में ई-एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री को टैग कर शिकायत की है। हम लोग जब 8 लेन के झाबुआ जिले के थांदला के टोल नाके से निकले। उस दौरान वहां के कर्मचारियों से रात में जाने में किसी प्रकार के खतरे को लेकर पूछा था। लेकिन उन्होंने कहा कि कोई दिक्कत नहीं है।
शर्मा ने आरोप लगाया कि एनएचएआई द्वारा महंगा टोल लिया जा रहा है, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। रास्ते भर लोगों ने रैलिंग तोड़कर अवैध गुमटियां लगा रखी हैं। एक्सप्रेस-वे पर टू-व्हीलर प्रतिबंधित हैं, इसके बावजूद वे खुलेआम चल रहे हैं। पहले भी यहां पथराव की घटनाएं हो चुकी हैं।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!