• Tue. Sep 22nd, 2026

नाबालिग युवक को खेत पर लगा करंट, हुई मौत

BySurendra Jain

Mar 22, 2026

खबर पक्की, 22 मार्च, रतलाम। सैलाना थाना क्षैत्र अंतर्गत ग्राम नयापाड़ा में एक 15 वर्षीय नाबालिग युवक करंट की चपेट में आ गया, जिसके कारण अचेत हो गया। परिजन उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल ले गये जहा डॉक्टर ने जांच कर युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को ग्राम नयापाड़ा नारायणगढ़ थाना सैलाना निवासी 15 वर्षीय युवक आशीष पिता प्रकाश खराड़ी अपने गांव के दोस्तों के साथ राजेश जाट के खेत तरफ गाय चाराने गया था। खेत की मेढ़ (सेडा) पर खुले बिखरे तार की वजह से आशीष उसकी चपेट में आ गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए जहा, मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत आशीष को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!