• Tue. Sep 22nd, 2026

पान मसाला के बेगों में पकड़ाया 20 किलोडोडाचूरा, माँ बेटे कर रहे थे तस्करी, हुए गिरफ्तार

BySurendra Jain

Mar 21, 2026

खबर पक्की, 21 मार्च, रतलाम। जिले के नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए झाबुआ जिले के निवासी माँ बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से 20 किलोग्राम करीब 40 हजार रुपए की डोडाचूरा जप्त की है। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर सूचना मिली थी कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी हो रही है। पुलिस ने टीम बनाकर मुखबिर के बताए गए स्थान पंचे फंटा मऊ नीमच रोड फोरलेन पर नाकाबंदी करते हुए एक महिला जानाबाई पति हाकु डामोर और एक युवक साधु पिता हाकु डामोर दोनों निवासी परवलिया थाना काकनवानी जिला झाबुआ को दो मसाले के बेगो के साथ गिरफ्तार किया। दोनों का माँ बेटे का रिश्ता है।
दोनों आरोपी की तलाशी लेने पर बैग से 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जिसकी कुल कीमत 40 हजार रुपए को बरामद किया। पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया की अवैध मादक पदार्थ मंदसौर से रतलाम ले जा रहे थे। रतलाम रेल्वे स्टेशन पर किसी व्यक्ति को देना था। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत प्रकरण दर्ज कर अवैध मादक पदार्थ के स्रोत के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!