• Tue. Sep 22nd, 2026

हत्या प्रकरण की जांच में तेजी के निर्देश, एसपी अमित कुमार का सरवन थाने का औचक निरीक्षण किया

BySurendra Jain

Mar 20, 2026

खबर पक्की, 20 मार्च, रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने शुक्रवार को थाना सरवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसडीओपी सैलाना श्रीमती नीलम बघेल भी मौजूद रहीं।
निरीक्षण के दौरान थाना सरवन क्षेत्र में हाल ही में घटित हत्या के प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामले की विवेचना और अब तक की गई कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने गठित विशेष जांच दल (स्ढ्ढञ्ज) के अधिकारियों को साक्ष्य आधारित, त्वरित और प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसपी अमित कुमार ने स्पष्ट किया कि हत्या जैसे गंभीर मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रकरण का शीघ्र व निष्पक्ष निराकरण किया जाए।
अधिकारियों को दिए गए प्रमुख निर्देश
विवेचना में तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक तरीकों का अधिकतम उपयोग किया जाए। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रभावी रणनीति अपनाई जाए। प्रकरण के हर पहलू की गंभीरता से जांच सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सरवन उप निरीक्षक गेंदालाल भूरिया, थाना प्रभारी रावटी निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया, थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक पिंकी आकाश सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। एसपी ने थाना परिसर में मौजूद मृतका के परिजनों और अन्य फरियादियों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए।
अन्य समीक्षा बिंदु
लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के निर्देश।
मुस्कान अभियान के तहत गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र दस्तयाबी पर जोर।
आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और आमजन से संवाद बढ़ाने के निर्देश।
एसपी ने कहा कि रतलाम पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आमजन को त्वरित न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!