• Tue. Sep 22nd, 2026

नाबालिगों ने गैंगरेप कर लड़की को मार डाला : दुपट्टे से घोंटा गला, छोटी बहन के साथ शादी में गई थी; 15-17 साल के हैं आरोपी

BySurendra Jain

Mar 21, 2026

खबर पक्की, 21 मार्च, रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में 15-17 साल के आरोपियों ने 17 वर्षीय नाबालिग से गैंग रेप किया, फिर मार डाला। आरोपियों ने लड़की के दुपट्टे से गला घोंटा है। गांव में ही नाबालिग शादी में गई थी। घर से 200 मीटर दूरी पर लाश मिली है। मामला सरवन थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग के गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था, जिस पर गांठ बंधी थी। नाबालिग के पिता ने पहले ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने शनिवार को चार नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
परिजन के मुताबिक, बुधवार रात करीब 10 बजे नाबालिग गांव में रिश्तेदार के यहां शादी में गई थी। रात करीब 3 बजे वह अपनी छोटी बहन के साथ शौच के लिए निकली थी। तभी एक 17 वर्षीय आरोपी वहां पहुंचा और उसका हाथ पकड़कर जबरन दूर ले गया।
इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच गांव के ही 15-17 वर्ष के तीन अन्य आरोपी भी वहां पहुंच गए। उन्हें देखकर पहला आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद तीनों ने नाबालिग को पकड़ लिया।
दुष्कर्म के बाद हत्या, शव फेंककर फरार
इनमें से एक आरोपी ने लड़की का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया, जबकि दो अन्य ने उसे पकड़े रखा। वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से तीनों ने मिलकर दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया और शव को घर से करीब 200 मीटर दूर फेंककर फरार हो गए।
सुबह 4 बजे मिला शव
नाबालिग को ले जाते समय उसकी छोटी बहन वहां से भाग गई थी। उसने कुछ देर बाद शादी वाले घर में लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सुबह करीब 4 बजे नाबालिग का शव मिला।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई है।
आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा गया
एसपी अमित कुमार के अनुसार, पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। नाबालिगों के खिलाफ धारा 64, 70(1), 87, 61(2) के तहत गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया है।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!