• Fri. Jul 31st, 2026

पपीते के ट्रक से छींटे उडऩे पर ट्रक मालिक की हत्या, बड़ा भाई घायल, आठ संदिग्ध हिरासत में

BySurendra Jain

Mar 19, 2026

खबर पक्की, 19 मार्च, रतलाम। पपीते से भरे चलते ट्रक से पपीते के पानी उडऩे की बात को लेकर बुधवार रात महू-नीमच हाईवे पर बिलपांक फंटे के समीप दो ट्रक मालिकों (ड्राइवर) और बाइक सवारों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद बड़ गया और उनमें मारपीट हो गई। इसी बीच बाइक सवार युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने ट्रक मालिक भाईयों के साथ जमकर मारपीट की। इससे वे दोनों घायल हो गए। दोनों ट्रक मालिक घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां छोटे भाई की मौत हो गई। बिलपांक पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आठ आरोपी संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार 50 वर्षीय उदय सिंह तंवर पिता भेरू सिंह तंवर निवासी ग्राम बड़ी सादड़ी जिला चितौडगढ़ (राजस्थान) व उसके छोटे भाई 42 वर्षीय भगवान सिंह तंवर के अपने-अपने ट्रक है। दोनों ट्रक मालिक होने के साथ स्वयं ड्राईवरी भी करते है। बुधवार 18 मार्च 2026 को उदय सिंह तंवर ने महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के शाहदा से पुष्कर ले जाने के लिए अपने ट्रक (आरजे-09-जीए-8876) में पपीता भरा था। वहीं छोटे भाई भगवान सिंह तवर ने अपने ट्रक (आरजे-09-जीडी-2206) में खरगौन जिले के सनावद के पास से भीलवाड़ा ले जाने के लिए कपास भरा था। दोनों अपने-अपने ट्रक लेकर पुष्कर व चित्तौडग़ढ जा रहे थे। वे मानपुर में मिले और इसके बाद आगे-पीछे ट्रक लेकर साथ-साथ चलते लगे। वे बुधवार रात महू-नीमच हाईवे पर रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र से जा रहे थे। इसी बीच पीछे बाइक पर सावर तीन युवकों पर पपीते के ट्रक से पपीते के पानी के छीटें उड़कर लगे। इस पर बाइक सवार गाली-गलौच कर ट्रक ड्राईवर से विवाद करने लगे। कुछ दूर जाकर दोनों ट्रक मालिक (ड्राईवरों) ने बिलपांक फंटे के पास एक दुकान के सामने सड़क किनारे ट्रक ले जाकर खड़े किए। इसी बीच युवक भी उनके पास पहुंचे और फिर दोनोँ पक्षों के बीच कहासुनी व मारपीट होने लगी और विवाद बढ़ गया। बाइक सवार युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने ट्रक मालिक भगवान सिंह तंवर व उदय सिंह तंवर के साथ मारपीट की। इससे वे दोनों भाई घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद भगवान सिंह तंवर ने दम तोड़ दिया।
कटबाजी की, साथियों को बुलाया
घायल उदय सिंह तंवर ने पुलिस को बताया कि हम दोनों भाई अपने-अपने ट्रक लेकर बुधवार रात करीब साढ़े नौ बदेरतलाम जिले के सातरुंडा से रतलाम की तरफ आ रह थे। तभी बाइक पर सवार तीन लड़के हमारे ट्रक के आगे-पीछे होकर हमारे हार्न बजाने पर कटबाजी करने लगे। रात करीब दस बजे हमने दोनों ट्रक बिलपांक फंटे के पास संदीप चाय वाले की होटल के सामने रोके तथा चाय पीने होटल पर गए। तभी वे तीनों लड़के बाइक (एपपी-43-ईसी-3484) पर होटल पर हमारे पास आए और गाली गलोच करते हुए कहने लगे कि तुम्हारे ट्रक से निकल रह पानी हमारी आंख में लग रहा था, तुमने गाड़ी क्यों नहीं रोकी, तुम नहीं जानते हम पास के ग्राम चिकलिया रहते है और हमारे नाम भरत, रोहित व सूरज है। इसी बीच उन्होंन फोन लगाकर अपने मिलने वालों को बुला लिया। उनके अन्य साथी साथी दो बाइकों पर आए। इसके बाद आरोपियों ने मेरे व भाई भगवान सिंह तंवर के साथ जाने से मारने की नीयत से टॉमी, लठ व लात-घुसों से मारपीट की।
पोस्टमार्टम के बाद पैतृक गांव ले गए
बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया कि ट्रक से पपीते के पानी के छींटे उडऩे की बात को लेकर बाइक भरत, रोहित व सूरज नामक आरोपियों ने ट्रक मालिक भाइयों से विवाद किया और अपने अन्य साथियों क बुला लिया। आरोपियों ने ट्रक मालिक भगवान सिंह तंवर व उसके भाई उदय सिंह तंवर के साथ लोहे की टॉमी व लकडिय़ों से मारपीट की। इससे दोनों भाई घायल हो गए। इलाज के दौरान भगवान सिंह की मौत हो गई। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर भगवान सिंह का शव परिजन को सौंप दिया गया। वे शव बड़ी सादड़ी ले गए। मामले उदय सिंह तंवर की रिपोर्ट पर आरोपी भरत, रोहित, सूरज व उनके अन्य पांच साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103, 109, 191 (2) के तहत हत्या व जानलेवा हमला करने का प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
संदिग्धों को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ
मीडियाकर्मियों द्वारा चर्चा करने पर एएसपी विवेक कुमार लाल ने बताया कि ट्रक मालिक भगवानसिंह व उनके भाई अलग-अलग ट्रकों से सामान लेकर जा रहे थे। ट्रक से कुछ रिसाव हुआ, जिसे लेकर कुछ लोगों ने विवाद किया। विवाद के चलते मारपीट हुई, भगवानसिंह व उदयसिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां भगवान सिंह की मृत्यु हो गई। हत्या का प्रकरण दर्ज कर सात-आठ संदिग्धों को हिरासत लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

error: Content is protected !!