• Tue. Sep 22nd, 2026

ट्रक ड्राइवर हत्याकांड : 7 आरोपी को 2 दिन का रिमांड, बिलपांक फंटा पर पानी के छींटों से शुरू हुआ विवाद; एक नाबालिग बाल सुधार गृह भेजा गया

BySurendra Jain

Mar 20, 2026

खबर पक्की, 20 मार्च, रतलाम। बिलपांक में राजस्थान के ट्रक ड्रायवर की पीट-पीट कर हत्या करने वाले 7 आरोपियों को शुक्रवार शाम पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपियों का दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपियों में से एक नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
पपीते से भरे ट्रक से पानी की छींटे गिरने की बात पर हुए विवाद में बुधवार रात बिलपांक फंटा पर राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ के छोटी सादड़ी के गांव गजसिंह की बागल के रहने वाले उदयसिंह तंवर (42) व इनके भाई भगवानसिंह (39) पिता भेरुसिंह तंवर के मारपीट हुई थी। मारपीट में घायल होनों भाईयों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान छोटे भाई भगवानसिंह की मौत हो गई थी। जबकि एक भाई घायल हो गया था। गुरुवार सुबह पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया था। घायल भाई भी रतलाम से परिजनों के साथ चला गया था। पुलिस ने एक नाबालिग समेत 8 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था केस
16 वर्षीय नाबालिग समेत चिकलिया निवासी भरत (40) पिता बाबूलाल भूरिया, रोहित (19) पिता रामेश्वर निनामा, रामेश्वर (50) पिता शोभाराम निनामा, जगदीश (45) पिता शोभाराम निनामा, कन्हैया (21) पिता रामेश्वर निनामा, तुलसीराम (28) दुलजी कतिजा व भूरा (32) मडिय़ा भाभर पर केस दर्ज किया था। मारपीट के दौरान आरोपियों में भरत भूरिया भी घायल हुआ था जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम से परिजन इलाज के लिए अहमदाबाद लेकर गए थे। अहमदाबाद में भर्ती आरोपी भरत को छोड़ सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।
आरोपी पक्ष की तरफ से भी रिपोर्ट दर्ज
मारपीट में घायल आरोपी पक्ष के भरत भूरिया की तरफ से परिजनों ने ट्रक ड्रायवरों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। फरियादी नाथी बाई पति नाथूलाल भूरिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है। बिलपांक थाना प्रभारी अयुब खान ने बताया 7 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है। शेष सभी का दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!