• Thu. Jul 30th, 2026

जनगणना 2026 को लेकर जनता में संदेह आंकड़े ठीक से इकट्ठे नहीं हुए तो भविष्य का क्या होगा सफाई कर्मियों को भी जनगणना के काम में लगाया

BySurendra Jain

Mar 17, 2026

खबर पक्की : 17 मार्च रतलाम, 2021 में होने वाली जनगणना अब 2026 में हो रही है रतलाम जिले में भी इसकी कार्रवाई प्रारंभ हो गई है। लेकिन लगता है की जनगणना जैसे महत्वपूर्ण काम को जिस पर भविष्य की सारी योजनाएं टिकी हुई है को जिले में गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इसकी गंभीरता की बानगी रतलाम शहर के दीनदयाल नगर वार्ड में देखने को मिली जब वहां के जागरूक निवासियों ने खबर पक्की संपादक को फोन कर के बताया कि यह कैसी जनगणना हो रही है, खबर पक्की संपादक ने कहा कि क्या दिक्कत है तो उन्होंने बताया कि जनगणना के कामों में सफाई कर्मियों को लगाया गया है और यह लोग घर-घर जाकर सिर्फ इतना पूछ रहे है कि आपके घर में कितने लोग रहते हैं अगर हमने कह दिया कि चार तो यह पूछ कर आगे बढ़ जाते हैं ना नाम पूछते हैं ना उम्र पूछते हैं ना जाती पूछते हैं ना लिंग पूछता है इस पर खबर पक्की संपादक ने वार्ड के दरोगा राजेश भाटी से बात की जो जनगणना के मकान सूची करण के काम में लगे हैं उन्होंने बताया कि उन्हें गुलाब चक्कर में ट्रेनिंग दी गई है और सभी सफाई कर्मियों को कहा कि सिर्फ मकान पर जाकर घर-घर पूछना है कि कितने लोग रहते हैं मकान के साथ गोदाम दुकान आदि का भी कहा गया है और यह भी बताया गया कि किराएदार हो तो उसका भी पूछना इससे ज्यादा और कुछ नहीं पूछना है। इससे लोगों में संदेह हो रहा है कि यह कैसी जनगणना हो रही है । खबर पक्की को विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनगणना में मोबाइल ऐप के माध्यम से 33 सवालों के जवाब लेना है और इसकी जानकारी लोड करना है जो इस प्रकार है जनगणना 2026 में मकान सूचीकरण और आवास गणना (Houselisting and Housing Census) का पहला चरण 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक डिजिटल रूप से आयोजित किया जाएगा। इस प्रक्रिया में घर-घर जाकर मकानों पर नंबर डाले जाएंगे और 33 सवालों के माध्यम से मकान की गुणवत्ता, सुविधाओं (बिजली, पानी, शौचालय) व संपत्ति (मोबाइल, इंटरनेट, वाहन) का विवरण मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज किया जाएगा।
मकान सूचीकरण (2026) की मुख्य प्रक्रिया:
समय सीमा: यह प्रथम चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 30 सितंबर 2026 के बीच होगा।
डिजिटल सर्वे: जनगणना कर्मी मोबाइल/टेबलेट का उपयोग करके डिजिटल रूप से डेटा जमा करेंगे।
मकान सूचीकरण एवं नमरीकरण: मकानों की सूची तैयार की जाएगी और उन्हें एक अद्वितीय (यूनिक) नंबर दिया जाएगा।
33 प्रश्नों की सूची: घर के मुखिया का नाम, सदस्यों की संख्या, मकान कच्चा है या पक्का, छत-दीवार-फर्श की सामग्री, पीने के पानी का स्रोत, शौचालय, रसोई, बिजली कनेक्शन और संपत्ति (TV, वाहन, इंटरनेट, मोबाइल) का ब्यौरा लिया जाएगा।
उपयोग की श्रेणी: मकान का उपयोग आवासीय, व्यावसायिक, या खाली होने की जानकारी दर्ज की जाएगी।

error: Content is protected !!