• Tue. Sep 22nd, 2026

घर में मृत अवस्था में मिला अविवाहित युवक का शव, पिता दो दिन बाद लौटे तो चला पता

BySurendra Jain

Mar 15, 2026

खबर पक्की, 15 मार्च, रतलाम। बिमारी के चलते शनिवार शाम को अविवाहित युवक की मौत घर के अंदर हो गई। शव दो दिन तक घर में ही रहा। पिता जब दो दिन बाद घर लौटे तो बेटे को मृत अवस्था में देखकर होश उड गए। इसकी सुचना तुरंत पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बद्रीलाल पिता वरदीचन्द सुतार 60 वर्षीय निवासी ग्राम डोसीगांव ने पुलिस को बताया की में और मेरा बेटा राजु पिता बद्रीलाल सुतार 35 वर्षीय दोनों अकेले डोसी गांव में रहते है। बाकी दो बेटे अपनी पत्नी और बच्चो के साथ अलग रहते है। दो माह पूर्व बेटे राजू को हार्ट अटैक की दिक्कत हुई थी। जिसके इलाज के लिए शहर के मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद इंदौर में भर्ती करवाया था। कुछ दिनों के इलाज के बाद बेटा राजू दवाइयां लेकर घर आ गया।
दो दिन पूर्व मेरी तबियत खऱाब हो गई, इलाज के लिए में सरकारी अस्पताल गया हुआ था। वापस घर लौटा तो दरवाजा खटखटाया, परन्तु दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा तोडऩे पर बेटा राजू मृत अवस्था में मिला। सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बताया की शव दो दिन पुराना होने की वजह से चमड़ी भी गल गई। फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज भेजा है। जिसके बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!