खबर पक्की, 15 मार्च, रतलाम। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना रिंगनोद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 165 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 17 लाख 30 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।
एसपी अमित कुमार द्वारा जिले में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को दिए गए हैं। इन निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना पर की घेराबंदी
पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने महू–नीमच हाईवे पर होटल गंगासागर के सामने घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 165 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई।
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मादक पदार्थ के साथ घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। इस मामले में थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 78/2026 के तहत धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार आरोपी
कारूलाल पिता नन्दा गणावा, उम्र 25 वर्ष, निवासी डोरानाखेड़ा, तहसील अरनोद, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान), फरीद पिता नियाज मोहम्मद हुसैन, उम्र 35 वर्ष, निवासी मालीपुरा, बड़ावदा थाना बड़ावदा, जिला रतलाम
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक राहुल उपाध्याय, आरक्षक जितेन्द्र व्यास, आरक्षक मुकेश गेहलोत, आरक्षक शोभाराम शर्मा, आरक्षक कृष्णपाल सिंह एवं आरक्षक नरेन्द्र सिंह जगावत की सराहनीय भूमिका रही।
165 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का मशरूका जब्त
