खबर पक्की: 21 दिसंबर रतलाम,शहर की सुप्रसिद्ध संस्था रतलाम कला मंच द्वारा सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं चिंतक स्व.डॉ जयकुमार जलज की स्मृति मेंआयोजित की जा रही सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता “ज्ञान श्री” बड़े ही हर्सोल्लास के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
जैसा कि सर्वविदित है कि ये परीक्षा सन 1995 से आयोजित की जा रही है इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान एवं IQ के प्रति रुचि उत्पन्न करना है जिससे वे भविष्य में होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ जैसे UPSC PSC BANK RAILWAYS आदि में सफलता अर्जित कर सकें ओर रतलाम ओर मध्य प्रदेश का नाम देश मे रोशन कर सकें
प्रतियोगिता जूनियर/सीनियर/ओपन समूह में आयोजित की जा रही है,जिसमें विद्यर्थियों के उत्साह वर्धन हेतु विभिन्न पुरस्कार एवम विभिन्न वर्गो के सर्वश्रेठ प्रतियोगियों को “ज्ञान श्री” सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों श्री गुजराती समाज स्कूल, कन्या परिसर स्कूल, सेफायर स्कूल,सन शाइन स्कूल,सांदीपनि शासकीय विद्यालय,सैलाना संस्कार वैली इंटरनेशनल स्कूल,सैलाना आदि में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के विभिन्न केंद्रों पर अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी उद्योगपति प्रमोद व्यास, यातायात DSP आनंद सोनी ,वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ गोपाल मज़वादिया , धर्मनिष्ठ समाजसेवी अनिल झालानी ,पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ सुलोचना शर्मा ,संस्था प्राचार्य गणतंत्र मेहता, गिरीश सारस्वत,संगीता दुबे, संजय राज दुबे मयूर व्यास सोनू गुर्जर,साहित्यकार आशीष दशोत्तर, शिल्पिका मेसी,नीलम शर्मा के साथ ही संस्था अध्यक्ष राजेन्द्र चतुर्वेदी,पदाधिकारी गण अजय चौहान,शरद चतुर्वेदी,महेश ओझा,अरुण शर्मा,विवेक शर्मा,गोपाल सिंह तोमर सुनील शर्मा महिला पदाधिकारी किरण उपाध्याय, नीलिमा छवि सिंह,शीतल पांचाल,खुश्बू सोढा एवं सदस्य उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के प्रश्नपत्रों की जांच का कार्य प्रगति पर है शीघ्र ही परीक्षा परिणाम घोषित कर भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
