• Wed. Jul 29th, 2026

खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल मे रतलाम के कलाकारों की फिल्म का प्रदर्शन

BySurendra Jain

Dec 20, 2025
खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

खजुराहो : यह फिल्म फेस्टिवल 16 से 22 दिसम्बर तक चलेगा इसमे 21 दिसम्बर रविवार को रतलाम के कलाकारों की बनी फिल्म तीन रोटी का प्रदर्शन किया जाएगा ।


इस फिल्म का फिल्मांकन एवं निर्देशन श्री मंजित सिंह सग्गू द्वारा किया गया है । कथा-पठकथा गगन सिंह कछावा ने लिखी है । इसमे रतलाम के ही सर्वश्री प्रकाश गोलानी, भरत उपाध्याय, नरेन्द्र शर्मा ‘नाना’ और सोनू निंदावत ने अभिनय किया है ।
उल्लेखनीय है कि यह फिल्म सिने स्टार धर्मेंद्र और कामेडी किंग असरानी को समर्पित है ।

कार्यक्रम के संयोजक राजा बुन्देला ने बताया कि बालीवुड की नामी हस्तियों को सिने गौरव अवार्ड प्रदान किया जायेगा । इस वर्ष यह अवार्ड नाना पाटेकर, अनुपम खैर, पूनम ढिल्लो, भाग्यश्री, सौरभ शुक्ला, प्रदीप रावत, शुभांगी अत्रे, दीपशिखा नागपाल, पंकज बैरी और डाक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी को प्रदान किया जा रहा हैं ।
ग्यारहवें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल मे बीस देशों के सांस्कृतिक प्रतिनिधि भाग ले रहे है इसमे पूरे देश से चुनी हुई 77 शार्ट फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा ।

error: Content is protected !!