• Tue. Sep 15th, 2026

अनुशासनहीनता के आरोप में 16 पुलिसकर्मियों को रक्षित केंद्र भेजा, तत्काल प्रभाव से लाइन-अटैच

ByHarish Sharma

Dec 12, 2025

रतलाम, मध्यप्रदेश: रतलाम पुलिस विभाग ने शुक्रवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 16 पुलिसकर्मियों को अनुशासनहीनता और लापरवाही के आरोप में रक्षित केंद्र रतलाम (Reserve Lines) में तत्काल प्रभाव से लाइन-अटैच कर दिया है। यह कदम उन कर्मियों के खिलाफ उठाया गया है जिन्होंने नई पदस्थापना पर समय पर रिपोर्ट नहीं दी और विभागीय निर्देशों का पालन नहीं किया।

पुलिस अधीक्षक के आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि पदस्थापना स्थलों पर समय पर आमद न देना और दायित्वों में लापरवाही दिखाना पुलिस रेगुलेशन के पैरा 64 के प्रावधानों के विपरीत है। ऐसे में कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई आवश्यक मानी गई।

आदेश के अनुसार, रतलाम जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से तैनात आरक्षकों को हटाकर उन्हें रक्षित केंद्र में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। इन कर्मियों में थानों जैसे कालूखेड़ा, सैलाना, बाजना, स्टेशन रोड, बिलपांक, दीनदयाल नगर, जावरा शहर, नामली, रताड़ी, सरवन और चौकी सलाखेड़ी शामिल हैं।

पुलिस विभाग ने यह भी आदेश दिया है कि यदि आदेशित कर्मी तत्काल रक्षित केंद्र रतलाम में रिपोर्ट नहीं करते, तो इसे आदेश उल्लंघन माना जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

लाइन-अटैच किए गए पुलिसकर्मियों की सूची

  1. गलसिंह भवेल — थाना कालूखेड़ा
  2. सोहन सिंह — थाना सैलाना
  3. सूर्यपाल — थाना बाजना
  4. नीलेश पाठक — थाना स्टेशन रोड
  5. हेमंत यादव — थाना बिलपांक
  6. कैलाशी कटारा — थाना दीनदयाल नगर
  7. नितिन सक्सेना — थाना जावरा शहर
  8. यशवंत चौधरी — थाना जावरा शहर
  9. पंकज पंवार — थाना जावरा शहर
  10. जीवन — थाना जावरा शहर
  11. मनोहर नागदा — थाना नामली
  12. शांतिलाल — थाना नामली
  13. महेश — थाना रताड़ी
  14. पुष्कर — थाना सरवन
  15. जितेंद्र — चौकी सलाखेड़ी
  16. विजय सिंह — थाना स्टेशन रोड
error: Content is protected !!