• Thu. Sep 24th, 2026

रतलाम पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही, लंबे समय से फरार- 39-स्थाई वारंट, 91-गिरफ्तारी वारंट किए तामील, जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की की गई चेकिंग

BySurendra Jain

Dec 1, 2025

खबर पक्की, 1 दिसंबर, रतलाम। जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की अगुवाई में दिनांक 29 -30 नवंबर की दरमियानी रात से सुबह तक रतलाम जिले के सभी अनुभागों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में सीएसपी रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, सीएसपी जावरा युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल, एसडीओपी आलोट सुश्री पल्लवी गौर, उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान, उप पुलिस अधीक्षक आनंद स्वरूप सोनी के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारी एवं थाने के पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर गुंडे बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा पुराने कंट्रोल रूम पर रतलाम शहर अनुभाग के बल की ब्रीफिंग कर कॉम्बिंग गस्त हेतु रवाना किया गया। कांबिंग गश्त के दौरान विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार-39 स्थाई वारंटियों, 91-गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए गए। पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

error: Content is protected !!