खबर पक्की, 8 नवंबर, रतलाम। धामनोद बायपास पर शुक्रवार रात एक कार पलटी खा गई। शनिवार सुबह खेत मालिक जब अपने खेत पर पहुंचे तो पलटी हुई कार देखी और धामनोद चौकी को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कार में कोई नहीं मिला। जांच के बाद पता चला कि कार में सवार व्यक्ति रतलाम के मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। घटना के बाद वह कैसे अस्पताल पहुंचा, यह पुलिस को भी नहीं पता चला।
घटना रात करीब 11.30 बजे हुई। कार रूक्क13र्-ंङ्क-3361 धामनोद बायपास पर रोड किनारे पत्थर से टकराकर पुल से नीचे खेत में पलटी खा गई। बताया जा रहा है कि कार के सामने से आ रही ट्रक का हैडलाइड (डीपर) कम नहीं करने पर कार चालक रोड के किनारे पत्थर से कार टकराते हुए रोड पर बनी पुल से नीचे उतर कर पलटी खाते हुए खेत में चली गई। खेत मालिक नगर सुरक्षा समिति का भी सदस्य है। सुबह वह खेत पर गया को क्षतिग्रस्त कार को देख धामनोद चौकी पर सूचना दी।
घायल पुलिसकर्मी का बेटा
पुलिस जांच में पता चला कि कार में सवार व्यक्ति सिद्धार्थ शर्मा अलकापुरी का रहने वाला हैं। वह घायल होकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती है और पैर में फ्रैक्चर आया है। बताया जा रहा है कि वह दिवंगत पुलिसकर्मी का बेटा है और वर्तमान में रतलाम में किराये के घर में रहता है।
धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार रात में सामने से ट्रक की हैडलाइट की रोशनी में दिखाई नहीं देने पर फोर व्हीलर पुल से नीचे उतर गई। सुबह इसकी जानकारी मिली। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वह खतरे से बाहर है।
धामनोद बायपास पर कार पलटी : सुबह खेत में मिली, सामने से आ रही ट्रक की हेडलाइट कम न करने से हादसा
