• Sat. Aug 15th, 2026

कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड : पुलिस क्वार्टर में लगाई फांसी, पत्नी सुबह चाय के लिए उठाने गई तो फंदे पर मिले

BySurendra Jain

Nov 7, 2025

खबर पक्की, 7 नवंबर, रतलाम। डीआरपी लाइन स्थित पुलिस क्वार्टर में शुक्रवार सुबह 50 वर्षीय कॉन्स्टेबल कोदार सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह एसपी ऑफिस में पदस्थ थे और पिछले चार दिनों से छुट्टी पर थे। परिजन के मुताबिक, वह एक गंभीर बीमारी से परेशान थे और डॉक्टरों ने इसे लास्ट स्टेज का बताया था। सुबह जब पत्नी चाय के लिए उठाने गईं, तो उन्होंने पति को फंदे पर लटका पाया। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को मेडिकल कॉलेज भिजवाया है।
गुरुवार शाम ही इंदौर से इलाज कराकर लौटे थे
परिजनों के मुताबिक, कॉन्स्टेबल कोदार सिंह एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। उनका इंदौर और अहमदाबाद में इलाज चल रहा था। अहमदाबाद के डॉक्टरों ने भी बीमारी को लास्ट स्टेज का बताया था। वह चार दिन से छुट्टी पर थे और गुरुवार शाम को ही इंदौर से डॉक्टर को दिखाकर वापस लौटे थे।
रात में सोए, सुबह फंदे पर लटके मिले
परिजनों ने बताया कि रात को कोदार सिंह अपने कमरे में जाकर सो गए थे। शुक्रवार सुबह जब उनकी पत्नी उन्हें चाय के लिए उठाने गईं, तो उन्होंने पति को पंखे से फांसी का फंदा लगाकर लटका हुआ पाया।
पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज भेजा
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर घर पहुंची। पुलिस टीम ने मृतक का शव पंखे से उतराया। पंचनामा बनाकर शव को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

You missed

error: Content is protected !!