• Sat. Aug 15th, 2026

वसूली भाइयों पर पुलिस की कार्रवाई, चाकू के साथ किया गिरफ्तार

BySurendra Jain

Nov 7, 2025

खबर पक्की, 7 नवंबर, रतलाम। शहर में वसूली भाइयों की गतिविधियों के चलते आमजन परेशान हैं दो लोगों के साथ रंगदारी के साथ रुपए मांगने वाले दो वसूली भाइयों को पुलिस ने चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी औद्योगिक क्षैत्र सत्येन्द्र रघुवंशी के मार्गदर्शन में टीम का गठन कर कार्रवाई की गई।
26 अक्टूबर की रात्रि में फरियादी युवराज पिता हेमंतसिंह राठोर जाति राजपुत निवासी सी कालोनी जवाहर नगर रतलाम की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 801/2025 धारा 119(1), 296,115(2), 351(3), 3(5) क्च.हृ.स्. का पंजीबद्ध किया गया था ।
5 नवंबर की रात्रि में फरियादी पवन पिता नेहरूजी गोयल उम्र 35 वर्ष निवासी म.नं. 130 अम्बेडकर नगर सज्जनमील के सामने रतलाम की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 827/2025 धारा 119(1),296(ड्ढ),351(3) क्च.हृ.स्. का पंजीबद्ध किया गया था।
वसूली भाई संजय और लखन को किया गिरफ्तार
पुलिस टीम द्वारा सूचना तंत्र मजबूत कर अपराध क्रमांक 801/2025 के फरार आरोपी (गुण्डा) संजय उर्फ नेपाली उर्फ डफर उर्फ जफर उर्फ टिल्लु पिता नरबहादुर थापा उम्र 26 वर्ष निवासी पीएनटी कालोनी रतलाम को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू (छुर्रा) को जब्त किया गया। अपराध क्रमांक 827/2025 के फरार आरोपी (गुण्डा) लखन उर्फ रंगीला पिता राजेश नागर धोबी उम्र 29 वर्ष निवासी 19-ए जवाहर नगर रतलाम को 06 नवंबर 2025 की मध्य रात्रि में दबिश देकर पकड़ा गया। दोनो को शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

You missed

error: Content is protected !!