• Tue. Aug 18th, 2026

8 साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट : महिला को बंधक बनाकर किया था गैंग रेप, पूर्व में दो आरोपी हो चुके गिरफ्तार

BySurendra Jain

Oct 8, 2025

खबर पक्की, 8 अक्टूबर, रतलाम। जिले के बाजना थाना अंतर्गत वर्ष 2018 में दर्ज सामूहिक रेप के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने 8 साल बाद गिरफ्तार किया है। बाजना वर्ष 2018 में थाना बाजना पर एक महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया कि कुछ व्यक्तियों ने उसके साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म किया। बंधक बनाकर रखा था। उक्त रिपोर्ट पर थाना बाजना में धारा 376 (डी), 346, 120-बी भादवि के तहत केस दर्ज किया।
प्रकरण में दो आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि एक आरोपी भेरु (30) पिता दित्या मईड़ा निवासी मनासा थाना शिवगढ़ जिला रतलाम घटना के बाद से फरार चल रहा था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर एसपी अमित कुमार ने सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल के नेतृत्व में गठित टीम की गई।
डेढ़ माह से किए प्रयास
पुलिस ने लगातार लगभग डेढ़ माह तक किए गए प्रयासों के बाद आखिरकार आरोपी को पकड़ लिया। मुखबीर से सूचना मिली की फरार आरोपी ग्राम झोसला थाना सरवन में आया हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम झोसला में दबिश दी। जहां से आरोपी भेरु पिता दित्या मईड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया।
पूर्व में यह आरोपी हो चुके गिरफ्तार
पूर्व में आरोपी कान्तु पिता नरसिंग अमलियार व भेरुसिंग (50) पिता वेस्ता मईड़ा दोनों निवासी गमना का मनासा थाना शिवगढ़ को गिरफ्तार किया जा चुका है।

You missed

error: Content is protected !!