• Tue. Aug 18th, 2026

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला में राष्ट्रीय खिलाड़ी पलाश कलंकी का सम्मान

BySurendra Jain

Oct 1, 2025

खबर पक्की, 1 अक्टूबर, रतलाम। भाजपा के डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल के तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री अनूज शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि एमआईसी सदस्य भगत भदोरिया, प्रदेश कार्यकारी सदस्य राहुल निन्दाने रहे।
मंडल महामंत्री संदीप मौर्य, सुबेन्द्र गुर्जर, पार्षद शक्ति सिंह, मंडल उपाध्यक्ष लोकेश जायसवाल, धरमवीर गहलोत, भरत तंवर, पूजा शर्मा, कीर्ति गहलोत, मंडल मंत्री मोहित तोमर, रोहित बिडवान, किरण महावर, कहपना कछवा, मंयक भाटी, नंदकिशोर महावर, कार्यालय मंत्री श्री राम यादव,आईटी सेल प्रभारी ईश्वर व्यास, मन की बात प्रभारी ओम यादव, हितग्राही प्रमुख दिनेश जोशी, भाजयुमो अध्यक्ष जयेश जाजोरिया, वार्ड संयोजक तेज सिंह हाड़ा एवं किशोर राठौर आदि उपस्थित रहे।
कार्यशाला में पार्टी के वरिष्ठ नेता मांगीलाल तिवारी, अजय शर्मा एवं सतीश शर्मा भी उपस्थित रहे। मंडल की बूथ टोली ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यशाला के दौरान राष्ट्रीय खिलाड़ी पलाश कलंकी का विशेष रूप से सम्मान किया गया। मंडल उपाध्यक्ष पूजा शर्मा का भी स्वागत किया गया।
आरंभ में स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा ने दिया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संदीप मौर्य ने किया। आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री सुबेन्द्र गुर्जर ने किया।

You missed

error: Content is protected !!