• Tue. Aug 18th, 2026

नाले में मिला बुजुर्ग का शव : तीन-चार दिन से लापता थे, बदबू आई तब चला पता, खेत पर अकेले रहते थे

BySurendra Jain

Oct 1, 2025

खबर पक्की, 1 अक्टूबर, रतलाम। रावटी थाना अंतर्गत एक नाले में 63 साल के बुजुर्ग का शव मिला है। बुजुर्ग तीन-चार दिन से लापता था। परिजन उसे तलाश कर रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।
मृतक का नाम मडिया पिता कलजी गणावा निवासी ग्राम नरसिंगना है। मंगलवार रात 10.30 बजे पुलिस को सूचना मिली। रावटी थाना प्रभारी दीपक मंडलोई समेत पुलिस बल पहुंचा। नाले में देखा तो बॉडी औंधे मुहं पड़ी थी। काफी मशक्कत के बाद नाले में शव निकाला। देर रात डेढ़ बजे शव को रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा।
अकेला रहता था
मृतक अपने खेत में ही टापरी (झोपड़ी) बनाकर रहता था। परिजन गांव में रहते हैं। तीन-चार दिन से यह लापता थे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मंगलवार रात नाले से बदबू आने पर जानकारी मिली। संभावना जताई जा रही है कि शौच के दौरान बुजुर्ग नाले में पैर फिसलने से गिरा होगा।
खेत के पास नाला
रावटी थाना प्रभारी दीपक मंडलोई ने बताया बुजुर्ग का शव उन्हीं के खेत के पास नाले में मिला है। शव पूरी तरह से डिकंपोज हो गया। मर्ग कायम किया है। जांच की जा रही है।

You missed

error: Content is protected !!