खबर पक्की, 1 अक्टूबर, रतलाम। जावरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करते हुए राजस्थान के दो लोगो को पकड़ा है। तस्कर इंदौर पासिंग चोरी नंबर प्लेट लगी चोरी की कार से तस्करी कर रहे थे। इनके पास से कार में गुजरात पासिंग नंबर की दो फर्जी नंबर प्लेट भी मिली है। पकड़े गए डोडाचूरा की कीमत 2 लाख 92 हजार रुपए है।
जावरा सीएसपी युवराजसिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर सूचना पर होटल प्रेसिडेंट के सामने महू नीमच फोरलेन रोड जावरा पर नाकाबंदी की गई। कार (एमपी09जेडके5391) को रोककर तलाशी।
कार मे 15 प्लास्टिक के बोरों में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरा मिला। तौल कराने पर 292 किलो 160 ग्राम निकला, जिसकी कीमत 2 लाख 92 हजार रूपए है। कार में से दो फर्जी नम्बर प्लेट (त्रछ्व01ङ्खष्ठ0502) मिली।
आरोपी राकेश कुमार (26) पिता भगवाना खावा विश्नोई निवासी जांबा जिला फलौदी राजस्थान व बजरंग (19) पिता भोमाराम जांगू निवासी कल्याणी नगर थाना चामू तहसील बालेसर जिला जोधपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
कार भोपाल से चोरी की
जांच में सामने आया है कि जिस कार से वह डोडाचूरा लेकर जा रहे थे वह कार चोरी की निकली। भोपाल से दिसंबर 2024 में थाना पिपलानी से कार चोरी करना स्वीकारा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धाराएं बढ़ाई है।
पुलिस ने बीएनएस की धारा 303 (2) (चोरी करना), 238 (साक्ष्य मिटाना), 341(1) (फर्जी नम्बर प्लेट लगाना) लगाई गई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। कार की कीमत करीब 20 लाख रुपए है।
थाना प्रभारी विक्रम चौहान ने बताया आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी कि अवैध मादक पदार्थ कहां से लेकर आए थे और किसे देने जा रहे थे।
चोरी की कार से लेकर जा रहे थे डोडाचुरा, पुलिस ने राजस्थान के दो तस्करों को पकड़ा, करीब 3 लाख का सामान जब्त
