• Tue. Aug 18th, 2026

अंत्योदय और एकात्म मानववाद का अनुसरण ही पं.दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि होगी : राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, माल्यार्पण, संगोष्ठी, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान के साथ मनी पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

BySurendra Jain

Sep 25, 2025

खबर पक्की, 25 सितंबर, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पं.दीनदयाल उपाध्याय जी अच्छे विचारक, पत्रकार और चिंतक थे। उन्होंने जो विचार दिए, उन्ही पर आज भारतीय जनता पार्टी चल रही है और देश एवं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। अंत्योदय और एकात्म मानववाद का अनुसरण करना ही पं.दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
यह बात राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कही। उनके मुख्य आतिथ्य मे गुरुवार को पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती विभिन्न् आयोजनों के साथ मनाई गई। सभी कार्यक्रमों की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, नवनियुक्त जिला पदाधिकारी जयंवत कोठारी, प्रहलाद राठौर, अनिता कटारिया, पवन सोमानी,सोनू यादव विप्लव जैन, राजेन्द्र पाटीदार, राजेन्द्र पाटीदार होस्टल, अनुज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार आदि मंचासीन रहें।
दीनदयाल नगर स्थित उद्यान मे सर्वप्रथम पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया गया। इसके बाद राज्यसभा सांसद श्री गुर्जर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत् पौधारोपण किया। इसके पूर्व भाजपा दीनदयाल मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
एकात्म मानववाद प्रेरणा महान चिंतक पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती की संगोष्ठी मे श्री गुर्जर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सौभाग्यशाली है कि जिन विचारों के साथ कार्य कर रहे है, वे पं.दीनदयाल जी ने दिए है। उनका जीवन काफी कष्टमय रहा, लेकिन फिर भी वे अत्यंत प्रतिभाशाली रहे। श्री गुर्जर ने अखंड भारत के पक्षधर श्री उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारें उन्ही के बताये हुए मार्ग पर चल रही है। मोदी सरकार ने हाल ही मे जीएसटी की दरों में जो परिवर्तन किया है, भाजपा कार्यकर्ताओ कप उसे आमजन तक पहुंचाना है।
आरंभ मे जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जयंवत कोठारी ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार ने माना। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, सोना शर्मा, आदित्य डागा सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, पार्षदगण अन्य जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!