खबर पक्की, 24 सितंबर, रतलाम। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए रतलाम पुलिस ने ‘मैं हूं अभिमन्युÓ अभियान शुरू किया है। इस अभियान का शुभारंभ एसपी अमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। अभियान के तहत खासतौर पर पुरुषों और युवाओं को महिला सुरक्षा और अपराधों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
अभियान का मकसद नशा, दहेज, रूढि़वादिता, अश्लीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा और लिंगभेद जैसी सामाजिक बुराइयों से लडऩे के लिए युवा पुरुषों को प्रेरित करना है। रतलाम पुलिस पुरुषों और बालकों को महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील बनाने और सकारात्मक व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।
महिला सुरक्षा शाखा की प्रदेशव्यापी पहल
एसपी अमित कुमार ने बताया कि ‘मैं हूं अभिमन्युÓ अभियान महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल की पहल है। यह अभियान एडीजीपी महिला सुरक्षा आईपीएस अनिल कुमार की देखरेख में प्रदेश में चलाया जा रहा है।
युवाओं से महिलाओं की सुरक्षा का आह्वान
एसपी ने युवाओं से अपील की है कि वे अभिमन्यु की तरह महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए आगे आएं और लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह, दहेज प्रथा आदि सामाजिक बुराइयों के खिलाफ मजबूत कदम उठाएं।
अभियान में क्या-क्या होगा
10 दिवसीय इस अभियान में महिला थाना प्रभारी रेखा चौधरी और थाना प्रभारी अजाक पार्वती गौड़ टीम की अगुवाई करेंगी। टीम नवरात्रि के दौरान विभिन्न कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, स्कूलों, छात्रावासों, गरबा पंडालों, और दुर्गा पूजा स्थलों सहित सार्वजनिक जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसमें वाद-विवाद, भाषण, चित्रकला, संगोष्ठी, युवा संवाद, सद्भावना दौड़, कानूनी जानकारी और साइबर अपराध सुरक्षा जैसे विषय शामिल होंगे। इस अवसर पर एएसपी राकेश खाखा, विवेक कुमार लाल, डीएसपी महिला अजय सारवन समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
पुलिस का ‘मैं हूं अभिमन्युÓ अभियान : महिला सुरक्षा को लेकर युवकों को करेंगे जागरूक, 10 दिन तक चलेगा
