खबर पक्की, 24 सितंबर, रतलाम। नगर निगम द्वारा 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित ग्यारह दिवसीय नवरात्री मेले में आने वाले नागरिकों को अपने वाहन पार्क करने हेतु 6 स्थानों पर नि:शुल्क पार्किंग की सुविधा दी है जिसके तहत पुराना कलेक्टोरेट परिसर, कोर्ट चौराहा, मित्र निवास रोड, आनन्द कॉलोनी, लोकेन्द्र भवन रोड रोटरी उद्यान में नागरिक अपने वाहन नि:शुल्क पार्क कर सकेंगे। उक्त पार्किंग स्थल सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे फिर भी नागरिक अपने वाहन की सुरक्षा स्वंय करें।
