आलोट रतलाम/ रविवार-सोमवार की रात्रि को दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर आलोट के पास माल्या खेड़ी स्थित रेलवे फाटक के पास अप –डाउन यात्री रेल ट्रेन से 25 कि लगभग गाय कट गई। प्रशासन को सूचना मिलते ही अलसुबह पहुंच कर गायों को गड्ढों में दफना दिया गया जिससे आलोट क्षेत्र में आक्रोश छाया हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की अलसुबह मुंबई से दिल्ली की ओर जा रही अगस्त क्रांति एक्सप्रेस व दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही जनता एक्सप्रेस ट्रेन से पटरी पर बैठी 20–25 गाय कट गई सोमवार की सुबह प्रशासनिक विभाग को खबर मिलते ही आलोट आलोट एसडीएम, आलोट एसडीओपी, रेलवे आरपीएफ तथा आलोट नगर पालिका प्रशासन के संयुक्त दल ने जेसीबी के माध्यम से एक गड्ढा खुदवाकर उक्त गायों को दफना दिया। घटना के बारे में आलोट एसडीओपी शशि कैथवास के अनुसार रात को पटरी पर बैठी 15–20 आवारा गाय कट गई थी।जिसे दफना दिया।
आलोट में 25 गाय कटी, प्रशासन द्वारा बगैर जनता को सूचना दिये दफनाने से नाराजगी
