• Wed. Oct 7th, 2026

भाजपा किसान मोर्चा ने किसानों की समस्या को लेकर दिया मांग पत्र

BySurendra Jain

Sep 1, 2025

खबर पक्की, 1 सितंबर, रतलाम। जिले में अत्यधिक वर्षा होने से खरीफ की सोयाबीन आदि व अन्य फसलों में बड़े पैमाने पर हो रही हानि और फसलों के नष्ट होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व मे भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम सिंह सिसोदिया, महामंत्री बद्रीलाल चौधरी, दिनेश सेन, सुखबीर सिंह चौधरी, मदनलाल पाटीदार, गोविंद डामर ने रतलाम कलेक्टर कार्यालय पर कलेक्टर राजेश बाथम से मिलकर मांग पत्र दिया। इसमें जिले के कृषि व राजस्व अधिकारियों से सभी तहसीलों में किसानों के खेतों पर सोयाबीन व अन्य खरीफ फसलों की हानि का आंकलन कर मुआवजा तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को शीघ्र दिलाने की मांग मुख्य रूप से रखी गई । कलेक्टर ने इस मामले मे शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया ।

You missed

error: Content is protected !!