खबर पक्की, 1 सितंबर, रतलाम। जिले में आकांक्षा हाट का आयोजन गुलाब चक्कर में किया जा रहा है। कलेक्टर श्री राजेश बाथम के मार्गदर्शन में आकांक्षा हाट का आयोजन 29 अगस्त से 4 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 11:00 से रात्रि 10:00 बजे तक किया जा रहा है। हाट में प्राकृतिक गुणों से युक्त भोज्य सामग्री जैसे कच्ची घानी का मूंगफली का तेल, सरसों का तेल, नारियल का तेल, तुवर दाल, चने की दाल, खादी के वस्त्र, कलात्मक चित्रात्मक अभिव्यक्तियों पर आधारित फ्रेम/पेंटिंग, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रोटीन एवं विटामिन युक्त आहार सामग्रियों का प्रदर्शन सहित अनेक प्रकार के व्यंजन, लोक संस्कृति से परिपूर्ण श्रृंगार सामग्री, प्राकृतिक दूध, शुद्ध देसी घी, गिर गाय का घी, आटा, नमकीन सहित अनेक सामग्रियों का विक्रय स्टॉल पर किया जा रहा है। आकांक्षा हाट में आमजन बड़ी संख्या में आकर अपनी पसंद और जरूरत अनुसार सामग्री क्रय करने के साथ ही गुलाब चक्कर में आयोजित सांस्कृति कार्यक्रमों का लुत्फ भी उठा रहे हैं।
हाट में प्रतिदिन 7.30 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा रही है इस क्रम में रविवार को कलेक्टर श्री राजेश बाथम, एसपी श्री अमित कुमार की उपस्थिति में राग रंग म्यूजिकल ग्रुप भोपाल द्वारा गीत संगीत आधारित रचनात्मक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। दल के कलाकारों में सुमित शर्मा, जयदीप सरकार, श्रीमती रत्ना शर्मा, विलियम लॉरेंस, संजय व्यास, श्रीमती सोनाली शर्मा ने फिल्मी गीतों पर आधारित प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
1 सितंबर को मनीष सोनी म्यूजिक ग्रुप एवं माय फ्रेड्स म्युजिकल ग्रुप, 2 सितंबर को महेन्द्र शर्मा म्यूजिकल ग्रुप एवं अनमोल स्वर सफर म्युजिकल ग्रुप, 3 सितंबर को उत्कर्ष म्यूजिकल ग्रुप एवं म्युजिक मेकर्स आर्केस्ट्रा ग्रुप, एवं 4 सितंबर को सुरताल म्यूजिकल ग्रुप एवं आराधना म्यूजिकल इंवेंट द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
आकांक्षा हाट गुलाब चक्कर पर सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ प्राकृतिक गुणों से युक्त सामग्री को किया जा रहा पसंद
