खबर पक्की, 22 अगस्त, रतलाम। आगामी त्यौहारों के मद्देनजऱ एसपी अमित कुमार ने थाना स्टेशन रोड का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति लगातार बनी रहे तथा असामाजिक तत्वों, आदतन बदमाशों और अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्यवाही हो सके।
चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु विशेष सतर्कता बरतने साथ ही पूर्व में घटित चोरी की घटनाओं पर पुलिस द्वारा अपराधियों को पकडऩे हेतु की गई कार्यवाही की समीक्षा की। पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान लापरवाही करने पर कड़ी करवाई कि चेतावनी दी, साथ ही गश्त के दौरान चोरों को पकडऩे पर पुरस्कृत करने की भी उद्घोषणा की गई।
एसपी द्वारा इनाम की घोषणा
- चाकू या धारदार हथियार के साथ आरोपी को पकडऩे वाले पुलिसकर्मी को 5 हजार रुपए का इनाम।
- चोरी की वारदात में शामिल चोर को पकडऩे वाले पुलिसकर्मी को 10 हजार का इनाम।
