खबर पक्की, 18 अगस्त, रतलाम। सायबर ठगी के नए नए तरीकों से लोगों को ठगने के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में सायबर क्राइम सेल रतलाम टीम द्वारा आम लोगो को सायबर ठगी ने नए नए तरीकों के प्रति आम लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से सायबर फ्रॉड के तरीके और उनसे बचने के उपाय के बारे में समय समय पर एडवाइजरी जारी की जा रही है।
शहर के एक पेट्रोल पंप संचालक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर स्वयं को एनसीसी अधिकारी बताकर अधिक डीज़ल की आवश्यकता का हवाला देकर बोला कि मेरी गाडिय़ा आपके पेट्रोल पंप पर आने वाली है। आपको ऑनलाइन खाते में पेमेंट ट्रांसफर कर रहा हु आपकी बैंक अकाउंट डिटेल्स भेज दीजिए।
फिर फ्रॉडस्टर द्वारा 100 रुपए खाते में क्रेडिट होने फेंक मेसेज (जैसा बैंक से आता है वैसा ही) भेजा। उसके बाद फिर एक 50 हजार रुपए क्रेडिट होने का फर्जी बैंक ट्रांजेक्शन का एसएमएस बनकर भेजा ओर फिर पेट्रोल पंप संचालक से बोला कि बाकी का 4970 का पेमेंट रिमेनिग है वो भी भेज रहा हु। और एक फेक मैसेज 49700 क्रेडिट होने का भेजा।
पेट्रोल पंप संचालक को कॉल कर बोला कि गलती से आपको 4970 की जगह एक 0 ज्यादा लग गया और आपको 49700 रुपए ट्रांसफर हो गए है। आप बाकी का पैसा मुझे वापस भेज दो। पेट्रोल पंप संचालक ने समझदारी दिखाते हुए वास्तविक बैंक खाते में राशि की जाँच की और यह पाया कि कोई भी राशि क्रेडिट नहीं हुई है। तत्पश्चात उन्होंने कोई भी रकम वापस नहीं भेजी और ठगी से बच गए।
आम नागरिकों को सायबर फ्रॉड से बचने के लिए निम्नलिखित सावधानियाँ बरतने की सलाह दी जाती है
फर्जी कॉल और मैसेज से सतर्क रहें : साइबर अपराधी अक्सर स्वयं को सरकारी विभाग, सेना, एनसीसी या अन्य प्रतिष्ठित संस्थान का बताकर धोखाधड़ी का प्रयास करते हैं।
बैंक बैलेंस हमेशा आधिकारिक माध्यम से ही जांचें : एसएमएस पर भरोसा न करें, केवल बैंक की आधिकारिक ऐप/नेटबैंकिंग/पासबुक/्रञ्जरू से ही खाते की स्थिति देखें।
पैसा वापस न भेजें : यदि कोई कहे कि गलती से आपके खाते में अधिक पैसे आए हैं, तो पहले अपने बैंक खाते में वास्तविक एंट्री की पुष्टि करें। बिना पुष्टि किए कभी भी राशि वापस न करें।
ऑनलाइन खाता विवरण साझा न करें : अपने बैंक अकाउंट, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पीआईएन किसी को भी न बताएं।
शंका होने पर तुरंत सूचना दें : यदि कोई संदिग्ध कॉल या संदेश मिले तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर या 7049127420 या 222.ष्4ड्ढद्गह्म्ष्ह्म्द्बद्वद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ पर शिकायत दर्ज करें।
अपील : पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार की आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार के लालच या दबाव में आकर ऑनलाइन लेनदेन न करें और सजग रहकर ही आर्थिक गतिविधियाँ करें। बैंक ट्रांजेक्शन के फेक एसएमएस पर भरोसा नहीं करे। बैंक खाते में अमाउंट आया है या नहीं, जरूर चेक करे।
