• Sun. Aug 2nd, 2026

मंदसौर के गैंगरेप कांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन

BySurendra Jain

Jul 2, 2018

मंदसौर में 7 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के पश्चात उसकी हत्या करने की जघन्य तम वारदात की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ला ने बताया कि उक्त घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है उन्होंने कहा कि उक्त घटना के आरोपियों को पकड़ना बहुत मुश्किल कार्य था स्कूल के सीसीटीवी कैमरे बंद थे और मात्र 15 सेकंड के एक सीसीटीवी फुटेज और अपराधी के हाथ में बंधे काले धागे और जूते की मदद से अपराधी हाफिज को पकड़ा गया और उसके बाद इरफान को पकड़ा। उन्होंने कहा कि एस आईटी के गठन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई होगी और अपराधी को जल्द से जल्द फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजा दिला कर फांसी के फंदे तक पहुंचाया जाएगा।

error: Content is protected !!