• Thu. Oct 8th, 2026

दुकानों में आग लगाने वालों की गिरफ्तारी की मांग : सड़क किनारे हार-फूल, खान-पान सामान बेचते थे लोग, पूर्व विधायक ने कार्रवाई करने कहा

BySurendra Jain

Aug 8, 2025

खबर पक्की, 8 अगस्त, रतलाम। जिले के सैलाना से 5 किमी दूर रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग स्थित कल्याण केदारेश्वर मंदिर क्षेत्र में पांच हार फूल की दुकानों में अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। सभी दुकानें जलकर खाक हो गई। घटना गुरुवार रात की है। सैलाना के पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत ने मौके पर पहुंचे।
उन्होंने धार्मिक क्षेत्र में दुकानों को जलाने वाले बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व गरीब आदिवासी दुकानदारों को मुआवजा देने की मांग की है।
दुकानदार गीता बाई गणावा ने बताया कि काफी समय से कुछ असामाजिक तत्व दुकानदारों को दुकानें नही लगाने के लिए धमका रहे थे। थाना प्रभारी सुरेंद्रसिंह गडरिया ने बताया की दुकानदारों से पूछताछ के दौरान उन्होंने शक के आधार पर कुछ बदमाशों के नाम बताए है। जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
सावन माह में कल्याण केदारेश्वर पर लगने वाली इन दुकानों पर हार-फूल व खाने पीने के सामान बेचा जाता है। दुकानें सभी कच्ची थी। शुक्रवार सुबह जब दुकानदार गीता बाई पति बालू गणावा, झुमली पति थावरचंद्र डामर, शांति बाई पति रमेश गणावा दुकान पर पहुंची तो घटना की जानकारी लगी। मंदिर के पुजारी युवराज त्रिवेदी को अवगत करवाया। फिर सैलाना पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच आसपास के लोगों से पूछताछ की। पूर्व विधायक गेहलोत दुकानदारों से मिले। थाना प्रभारी सुरेश गडरिया को बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा।

You missed

error: Content is protected !!