खबर पक्की, 8 अगस्त, रतलाम। आदिवासी दिवस पर निकलने वाली रैली को लेकर तैयारियां चल रही हैं। शुक्रवार को एक बार फिर एसपी ने सड़कों पर निकलकर तैयारियों का जायजा लिया। सड़क पर खड़ी कार वालों पर स्नढ्ढक्र करने कहा। 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर रतलाम में आदिवासी समाज की बड़ी रैली निकलेगी। इसी दिन रक्षा बंधन होने से बाजार में भीड़ बढऩे की संभावना है।
एसपी अमित कुमार एक बार फिर पैदल सड़क पर उतरे। एएसपी राकेश खाखा व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ शुक्रवार दोपहर शहर में पैदल घूम ट्रैफिक समेत अन्य व्यवस्था देखी। इस बार आदिवासी दिवस पर निकलने वाली रैली का भी रूट बदला गया है।
शनिवार को रक्षा बंधन होने के कारण चांदनी चौक, घास बाजार, माणक चौक, गणेश देवरी क्षेत्र में सुबह भीड़ रहने की संभावना है। इसी दौरान सुबह 11 बजे से आदिवासी समाज द्वारा बाजना बस स्टैंड से रैली भी निकाली जाएगी। रैली में जिले भर से आदिवासी संगठनों के पदाधिकारी, समाजजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इसलिए शहर में कोई व्यवस्था प्रभावित ना हो। रक्षा बंधन भी आराम से मनाया जा सके।
रैली भी बिना किसी व्यवथान के निकल जाए इसलिए एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, डीएसपी अजय सारवान, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, आरआई मोहन भर्रावत, ट्रैफिक डीसीपी आनंद सोनी समेत शहर के सभी थाना प्रभारियों के साथ शहर में पैदल घूम व्यवस्था देखी।
बिजली विभाग के अधिकारी भी साथ रहे
रैली के दौरान अलग अलग चौराहों पर बेरिकेडिंग करने को कहा। अधिकारियों के साथ निरीक्षण के दौरान बिजली कंपनी के ईई विनोबा तिवारी समेत अन्य अधिकारी भी रहे। बीच सड़कों पर लटकते हुए तारों को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों को सही करने को कहा।
रोड के बीच खड़ी थी कार
एसपी धानमंडी से पैदल चलते हुए कॉलेज रोड चौराहे पर पहुंचे। इस दौरान जेल रोड से कॉलेज रोड चौराहे के टर्न के बीच तीन फोर व्हीलर खड़ी थी। आधा रोड घेर रखा था। तब एसपी ने साथ चल रहे ट्रेफिक डीएसपी आनंद सोनी और स्टेशन रोड थाना पर प्रभारी को कहा क्या है यह सब। इन पर चालानी कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज कराओ। बाद में पुलिस कारों को जब्त कर थाने ले गई।
एसपी अमित कुमार ने बताया रूट की समीक्षा की है। सेंसेटिव पॉइंट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। रास्ते में जहां जहां सीसीटीवी कैमरे उन्हें देखा है। दोनों त्यौहार अच्छे से मनाए जाए यही हमारी पूरी कोशिश है।
यात्रा का यह रहेगा रुट
रैली बाजना बस स्टैंड से शुरू होगी। जो लक्कड़पीठा, चांदनी चौक, तोप खाना, हरदेवलाला की पीपली, रानी जी का मंदिर, नाहरपुरा कॉलेज रोड, नगर निगम तिराहा, छत्रीपुल, अंबेडकर सर्किल होते हुए नेहरू स्टेडियम पर समापन होगा।
सड़क पर कार देख एफआईआर करने बोले एसपी : रतलाम में व्यवस्थाएं देखने पहुंचे पुलिस अधिकारी; आदिवासी दिवस रैली का रूट बदला
