• Sun. Sep 20th, 2026

बुरी तरह जर्जर स्टेडियम क्वार्टर से कभी भी हो सकता है हादसा, निगम की लापरवाही पड़ सकती है महंगी

BySurendra Jain

Jun 30, 2018

रतलाम। नगर निगम द्वारा शहर में जर्जर भवनों को नोटिस दिए जा रहे हैं लेकिन स्वयं की मालिकी के जर्जर भवनों को तोडऩे की और ध्यान नहीं दे रहे हैं। दो बत्ती स्थित नेहरू स्टेडियम के पास जर्जर अवस्था में पड़े खाली भवनों का भगवान ही मालिक है वहां पर आए दिन आवारा लोगों का अड्डा लगा रहता है। साथ ही सामने ही रोटरी उद्यान है तथा आवागमन चलता रहता है। ऐसे में यदि इन जर्जर भवनों के गिरने से कोई भी हादसा घटित होता है तो आखिर कौन जवाबदार होगा। निगम प्रशासन एक और शहर भर में जर्जर भवन तोडऩे के लिए लगातार नोटिस जारी कर रहा है। वहीं दूसरी ओर स्वयं की मालिकी के जर्जर भवनों की ओर ध्यान ही नहीं दे रहा है। ऐसे में कभी भी कोई भी अनहोनी घटना घटित हो सकती है।

error: Content is protected !!