• Fri. Aug 28th, 2026

किराए के घर में मिली 150 पेटी अवैध शराब, दो भाइयों पर एफआईआर, कच्चे मकान में चारा रखने वाली जगह पर छिपाई थी

BySurendra Jain

Jul 22, 2025

खबर पक्की, 22 जुलाई, रतलाम। पुलिस ने एक कच्चे मकान से 150 पेटी शराब पकड़ी है। जब्त शराब में देसी व अंग्रेजी भी शामिल है। सोमवार देर रात तक पुलिस अपनी कार्रवाई करती रही। पकड़ी गई शराब की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर नामली टीआई पीआर डावरे, बांगरोद चौकी प्रभारी शांतिलाल चौहान की टीम ने बांगरोद चौकी अंतर्गत रिंगनिया गांव में एक मकान में छापा मारा। मकान कच्चा था और चारा व भूसा भरने के काम में लिया जा रहा था।
रात 11 बजे तक हुई शराब की गिनती
पुलिस जब मकान में घुसी तो शराब की पेटियां वहां पर जमी हुई मिली। जिस मकान में शराब मिली है वो किसी बनेसिंह का बताया जा रहा है। जिसे किराए पर गांव के ही दो भाईयों विजेंद्रसिंह व जितेंद्रसिंह को दे रखा था। शराब की इन्हीं की थी। पुलिस ने शराब की पेटियों को जब्त कर लिया। रात 11 बजे तक शराब की गिनती होती रही।
नामली टीआई पीआर डावरे ने बताया कि शराब की कीमत का आकलन किया जा रहा है। विजेंद्रसिंह व जितेंद्रसिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तलाश की जा रही है।
देशी शराब ज्यादा मिली
150 पेटी शराब में 140 पेटी देसी व मसाला शराब है। 10 पेटियों में बीयर, एमडी व ब्लेंडर अंग्रेजी शराब है। एएसपी राकेश खाखा ने बताया शराब के स्त्रोत के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। केस दर्ज किया है।

error: Content is protected !!