खबर पक्की, 21 जुलाई, रतलाम। 20जुलाई को फरियादी भगवतीलाल पिता केशुराम पाटीदार निवासी नवेली के द्वारा थाना कालुखेडा पर उपस्थित होकर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध आनलाईन की दुकान का ताला तोडकर दुकान के अन्दर से एक लाख तीस हजार रूपये (1,30,000/- रूपये) नगदी चोरी करने के सम्बध मे रिपोर्ट किया। जो फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कालुखेडा पर अपराध क्रमांक 133/2025 धारा 331(4),305(क) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
घटना की सुचना मिलते ही तत्काल एसपी अमित कुमार के द्वारा तत्काल अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु टीम गठीत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक युवरावसिह चौहान के मार्गदर्शन में घटना स्थल की गहन जांच की गई एवं अज्ञात आरोपीयो के सम्बध में जानकारी हेतु मुखबीर सुचना तंत्र को सक्रिय किया गया। जो मजबुत मुखबीर सुचना तंत्र, सीसीटीवी एवं सायबर सेल की मदद से कालूखेड़ा पुलिस टीम द्वारा पुलिस द्वारा 4 घण्टे में 5 सन्देहीयो को हिरासत में लिया गया। जिनसे हिकमत अमली से पुछताछ करते अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मश्रुका 1,30,000 रूपये जप्त किया गया ।
घटना में यह तथ्य भी सामने आया कि फरियादी भगवतीलाल पाटीदार की दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी (16 वर्षीय विधि विरूद्ध बालक) मुख्य साजिशकर्ता निकला। फरियादी का विश्वास पात्र होकर उसके पास दुकान की चाबी रहती थी तथा उसे रोजाना नगदी रूपयो के सम्बध मे भी उसे जानकारी थी जिसके द्वारा अपने दोस्तो की मदद से घटना को अंजाम दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी : कृष्णपालसिह उर्फ छोटु पिता श्यामसिह चन्द्रावत उम्र 19 साल निवासी ग्राम कालुखेडा, प्रतापसिह पिता कमलसिह देवडा उम्र 27 साल निवासी ग्राम कालुखेडा थाना कालुखेडा, सुजल पिता राधेश्याम कुमावत उम्र 19 साल निवासी ग्राम भाटखेडा थाना कालुखेडा, विधि विरूद्ध बालक उम्र 16 साल, विधि विरू्ध्द बालक उम्र 17 साल।
बरामद मश्रुका : एक काले रंग का एलआईसी कम्पनी का बेग जिसमे नगदी 1,30,000 रूपये रखे हुये, दुकान की चाबी।
सराहनीय भुमिका : निरीक्षक लिलियन मालवीय थाना प्रभारी कालुखेडा, उनि कैलाश जोशी, सउनि मोहम्मद युनुस खान, प्र आर 562 जितेन्द्रसिह, आर 337 सावरिया पाटीदार, आर 1175 रोहित, आर 182 नितिन जोशी, आर 1134 अनिल जाट, आर 1030 नरेन्द्र डाभी, आर 996 श्याम पण्डया, आर 941 असलम, आर 994 अनिल रावत, आर 822 पवन जाट एवं सायबर सेल से प्र आर मनमोहन शर्मा, आर विपुल भावसार, मयंक व्यास की सराहनीय भूमिका रही।
आनलाईन दुकान का ताला तोडकर नगदी चुराने वालो नकबजन 4 घंटे में पुलिस की गिरफ्त में, चोरी गये नगदी 1 लाख 30 हजार रूपये बरामद
