• Mon. Oct 19th, 2026

ईशानवी।।अनुगच्छतु प्रवाह।। के महारुद्राभिषेक में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने की पूजा-अर्चना, एक लाख, इक्कीस हज़ार रुद्राक्षों से तैयार कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, विश्व के सबसे बड़े रुद्राक्ष के किए अलौकिक दर्शन

BySurendra Jain

Jul 21, 2025

खबर पक्की, 21 जुलाई, रतलाम। पवित्र श्रावण माह के सोमवार को ईशानवी।।अनुगच्छतु प्रवाह।। भव्य महारुद्राभिषेक का आयोजन विधायक सभागृह बरबड़ में किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की। भक्ति के इस पावन अवसर पर 121 यजमानो द्वारा, सत्यम-शिवम-सुंदरम 121 शिवलिंगों का भव्य महारुद्राभिषेक किया गया।
आयोजनकर्ता ईशानवी अनुगच्छतु प्रवाह की राखी व्यास ने बताया कि इस शुभ अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल मौर्य मामाजी, मनोहर पोरवाल,अनीता कटारिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। मुख्य यजमान श्री प्रमोद व्यास (मालवा एक्सीजन) रहे। यहां एक लाख, इक्कीस हज़ार रुद्राक्षों से तैयार की गई माला के साथ विश्व के सबसे बड़े रुद्राक्ष के अलौकिक दर्शन का लाभ भी भक्तों ने उठाया। जिसके माध्यम से मन और आत्मा को शांति से भर गई। आयोजन में बड़ी संख्या में शहरवासी भी उपस्थित हुए और पूजा अर्चना कर धर्म लाभ लिया।
दो बुक मै बनाया वल्र्ड रिकॉर्ड,
उक्त धार्मिक आयोजन के माध्यम से एक लाख इक्कीस हजार रुद्राक्ष की माला तैयार करने का विश्व रिकॉर्ड भी बना। इसका प्रमाण पत्र, लंदन बुक ऑफ़ वर्ड रिकॉड और वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्था द्वारा आयोजनकर्ताओं की उपस्थिति में मंत्री श्री चेतन्य काश्यप को सौंपा गया। इस दौरान समिति सदस्य पदमा प्रेम उपाध्याय, चिराग असरानी, अनीता पाहुजा, डॉ. जी एल ददरवाल, शीतल पांचाल आदि ग्रुप के सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत सत्कार किया।

You missed

error: Content is protected !!