• Tue. Oct 20th, 2026

ट्रेन के माध्यम से इंदौर से रतलाम लाई जा रही 54 लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त

BySurendra Jain

Jul 20, 2025

खबर पक्की, 20 जुलाई, रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी पी सी केरवार के नेतृत्व में, अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत 18 जुलाई को वृत्त रतलाम अ प्रभारी अधिकारी मीनाक्षी गुप्ता द्वारा हमराह आबकारी उप निरीक्षक श्री चेतन वैद के वृत क्षेत्र के प्रतापनगर रेलवे पटरी के पास से ट्रेन के माध्यम से इंदौर से रतलाम लाई जा रही अवैध विदेशी मदिरा 01 बाल अपचारी एवं फरार आरोपी विजय उर्फ मोनू राजावत पिता राजेंद्र राजावत निवासी रत्नेश्वर रोड के कब्जे से 04 बैग में 12 बोतल सिग्नेचर व्हिस्की, 12 बोतल बकार्डी रम, 12 बोतल मैजिक मोमेंट वोदका, 36 बोतल फॉक्स वोदका कुल 54.0 बल्क लीटर जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बाल अपचारी को बाल न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया एवं फरार आरोपी की तलाश जारी है। इस प्रकार कुल जब्त मदिरा कीमत 80,820/- रुपए आंकी गई। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक अभिषेक वाईकर, आबकारी आरक्षक पुष्पा मीणा, भावना खोड़े , नगर सैनिक शंकर भूरिया एवं नरेंद्र भाटी का सराहनीय योगदान रहा।

You missed

error: Content is protected !!