• Wed. Oct 21st, 2026

वीणा म्यूजिकल ग्र्रुप द्वारा गुलाब चक्कर में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

BySurendra Jain

Jul 20, 2025

खबर पक्की, 20 जुलाई, रतलाम। गुलाब चक्कर में वीणा म्यूजिकल ग्र्रुप का भव्य संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो कलेक्टर श्री राजेश बाथम के प्रयासों से एक सुंदर संगीत मंच के रूप में विकसित किया गया है। इस कार्यक्रम में सुरोलिया जी के कुशल संचालन, मनोहर जी के प्रभावी संयोजन, और विशाल जी के आतिथ्यपन ने संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में विविध गीतों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को आनंदित किया, जिनमें इदरीश जी की मधुर आवाज, सुनीता जी के आकर्षक गाने, गीता जी की सुरम्य तान, टक्कर जी की भावपूर्ण गजल, नरेंद्र जी का जोशीला हुम हुम, और नित्येंद्र का मोहक रूप तेरा मस्ताना शामिल थे। मायाजी और मनोहर जी की जोड़ी ने जब कोई बात बिगड़ जाए को अपनी सुरीली आवाज में गाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से वीणा म्यूजिकल ग्रुप ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और संगीत प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान किया। कलेक्टर श्री राजेश बाथम के प्रयासों से गुलाब चक्कर को एक प्रमुख संगीत स्थल के रूप में स्थापित करने में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

You missed

error: Content is protected !!