• Thu. Jul 30th, 2026

भाजपा विधायक की संवेदनहीनता, रेप पीड़िता की मां से कहा सांसद जी को धन्यवाद कहो

BySurendra Jain

Jun 29, 2018

मंदसौर में 7 साल की बच्ची से हुए दुष्कर्म के मामले में भाजपा विधायक की घोर संवेदनहीनता सामने आई है NDTV पर दिखाए गए वीडियो के अनुसार एमवाय अस्पताल में भर्ती रेप पीड़िता से मिलने पहुंचे सांसद सुधीर गुप्ता के साथ खड़े मंदसौर विधायक रेप पीड़िता की मां से कह रहे है सांसद जी खासतौर पर आपसे मिलने के लिए आए हैं इन्हें धन्यवाद तो कहो एक तरफ उसअबोध बालिका से हुवे दुष्कृत्य को लेकर पूरे मालवा क्षेत्र व प्रदेश में रोष फैला हुआ है वहीं भाजपा सांसद और विधायक पीड़ित परिवार और पीड़िता से मिलने को भी उन पर एहसान समझते हुए उनसे धन्यवाद कहने का कह रहे है यह एक संवेदनशील सरकार के संवेदनशील जनप्रतिनिधि होने पर बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह है अपने आप को जनता का सेवक कहने वाले जनता के दुख दर्द में पहुंचकर भी उनसे धन्यवाद की उम्मीद करें वाह रे लोकतंत्र क्या ऐसे ही लोकतंत्र के लिए भगत सिंह आजाद और अनगिनत शहीदों ने अपनी कुर्बानियां दी थी भगवान इन्हें सद्बुद्धि दे

error: Content is protected !!