• Wed. Sep 16th, 2026

कमलनाथ सिंधिया होगे मुख्यमंत्री के चेहरे, मालवा पर प्रभाव के लिए रतलाम शहर से दे सकते है भारी उम्मीदवार

BySurendra Jain

Jun 29, 2018

रतलाम। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और मध्य प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने आज जिले के कांग्रेस उम्मीदवार पद के दावेदारों से मुलाकात की मुलाकात के पश्चात पत्रकारों से चर्चा करते हुए बावरिया ने कहा की। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ और सिंधिया दो चेहरे है उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस निश्चित रूप से सत्ता में आ रही है और डेढ़ सौ से ज्यादा सीटें हम जीतेंगे एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के चयन में जितने की गारंटी के साथ साथ साफ छवि जनता के बीच स्वीकार्य चेहरा और कार्यकर्ताओं के पसंद और कार्यकर्ताओं की पसंद का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की मंदसौर रैली के बाद कांग्रेस में नई जान आ चुकी है और हम जिले की पांचों सीट जीतेंगे उन्होंने कहा कि रणनीति के तहत पूरे मालवा में प्रभाव डालने के लिए रतलाम शहर से किसी भारी उम्मीदवार को उतारा जा सकता है आगे उन्होंने बताया कि ज्यादातर उम्मीदवारों को 3 महीने पहले इंडीकेट कर दिया जाएगा। मध्य प्रदेश में 35 सीट ऐसी है जो हम लगातार तीन चुनाव से हार गया है उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा सभी कांग्रेसी एकजुट है और जनता ने भी मन बना लिया है की इस सरकार को हटाना है।

error: Content is protected !!