रतलाम। देर रात भोपाल से जारी डिप्टी कलेक्टर व संयुक्त कलेक्टर की तबादला सूची में अनिल भाना का झाबुआ नेहा भारती का उज्जैन और वीर सिंह चौहान का बड़वानी तबादला किया गया है। फिलहाल इन की जगह पर किसी भी डिप्टी कलेक्टर या संयुक्त कलेक्टर का रतलाम ट्रांसफर आदेश नहीं हुआ है उल्लेखनीय है कि इन तीनों को रतलाम में 3 वर्ष होने आ रहे हैं और निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन को देखते हुए आगामी चुनावों की दृष्टि से इनका जाना तय था।
अनिल भाना झाबुआ, नेहा भारती उज्जैन, वीर सिंह चौहान बड़वानी गए।
