• Wed. Oct 21st, 2026

उघोगपति नरेश झालानी जी का दुखद निधन

BySurendra Jain

Jul 19, 2025

खबर पक्की, 19 जुलाई, रतलाम। पूर्व विधायक स्व. शिवकुमार झालानी के पुत्र नरेश झालानी नहीं रहे । 19 जुलाई 2025 सुबह 5.30 बजे इंदौर के निजी अस्पताल मे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे इलाज के लिए इंदौर गए थे वहीं अंतिम सांस ली। नरेश झालानी की अंतिम यात्रा 20 जुलाई रविवार को प्रात::10 बजे गौशाला रोड़ स्थित रामभवन से निकलेगी और त्रिवेणी मुक्तिधाम पर पहुंचेगी। मधुभाषी और मिलनसार स्वभाव के धनी नरेश झालानी अपने पीछा भरा पूरा परिवार छोड़ गए है ।
श्री झालानी धार्मिक व सामाजिक कार्यो में विशेष रूचि रखते थे। आप संभागीय उद्योग संघ रतलाम के अध्यक्ष रहे हैं उसके साथ ही आप आई.टी.आई रतलाम एवं आई.टी.आई आलोट के चेयरमैन तथा सी.आई.आई. में सदस्य रहे। बुद्धेश्वर आश्रम सहित अनेक संस्थाओं से जुड़े रहे, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्य रहे, आप शैक्षणिक संस्था सत्य साईं विद्या विहार गौशाला रोड के चेयरमैन सहित अनेक शैक्षणिक संस्थानों से जुडे रहे है । साथ ही मीडिया संस्थाओं से जुड़े होकर श्रीविजन नेटवर्क के संस्थापक भी रहे हैं। आपने अनेक बार विदेश यात्रा कर उघोगो को बढाने हेतु सतत प्रयास करें।
59 वर्षीय नरेश झालानी हमेशा निसहाय की मदद के लिये तत्पर रहते थे। धार्मिक, व्यापारिक, सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी झालानी परिवार के सदस्य श्री नरेश झालानी के आकस्मिक निधन से उघोग जगत सहित अनेक संस्थाओं मे शोक की लहर छा गई हैं। उनके इस आकस्मिक निधन पर अनेक संस्थाओं ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

You missed

error: Content is protected !!