• Fri. Aug 28th, 2026

रतलाम में लाठीचार्ज के विरोध में करणी सेना का प्रदर्शन, एएसपी पर मारपीट-अभद्रता का आरोप, बोले- 7 दिन में नहीं हटाया तो फिर आंदोलन करेंगे

BySurendra Jain

Jul 18, 2025

खबर पक्की, 18 जुलाई, रतलाम। 13 जुलाई को सेजावता फोरलेन पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में करणी सेना शुक्रवार को प्रदर्शन कर रही है। सेना के सदस्यों ने दोपहर में नेहरू स्टेडियम में एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। इस दौरान एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर एएसपी राकेश खाखा को हटाने की मांग की गई।
ड्रोन से निगरानी कर रही पुलिस
इससे पहले दोपहर करीब 12 बजे से मौके पर करणी सेना के कार्यकर्ता जमा होने लगे। इस दौरान डीएसपी अजय सारवान समेत शहर के चारों थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद है।
पुलिस ड्रोन से भी निगरानी कर रही है। एएसपी के खिलाफ कलेक्टर को बात हरदा कांड की जांच को लेकर सीएम के नाम अलग-अलग दो ज्ञापन सौंपे गए।
करणी सेना के यादवेंद्रसिंह ने आरोप लगाया कि एएसपी खाखा ने बिना कारण कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों पर लाठीचार्ज किया और गालियां दीं। रविवार को हरदा में हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन के बाद, एसडीओपी किशोर पाटनवाला और थाना प्रभारी गायत्री सोनी की समझाइश पर धरना समाप्त कर दिया गया था।
पुलिस-प्रशासन अलर्ट
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जब वे पास की चाय की दुकान पर चर्चा कर रहे थे, तब एएसपी ने बिना किसी कारण लाठीचार्ज कर दिया। करणी सैनिकों ने एएसपी पर नशे में होने का आरोप भी लगाया था, हालांकि उनकी अल्कोहल जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस अलर्ट हैं।
कलेक्टर और सीएम के नाम दिया ज्ञापन
करणी सैनिक एएसपी पर कार्रवाई के अलावा हरदा में हीरा खरीद धोखाधड़ी मामले से जुड़ी घटनाओं एवं पुलिस द्वारा की गई बर्बर कार्रवाई का भी विरोध भी कर रहे है। ज्ञापन लेने एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव और स्ष्ठरू अनिल भाना परिसर में आए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।
सात दिन का समय दिया
एडीएम श्रीवास्तव को दिए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने एसपी राकेश खाखा के खिलाफ जांच कर हटाने की मांग की है। सदस्यों ने बताया कि इसके लिए 7 दिन का समय दिया गया है। कार्रवाई नहीं होती तो फिर से रतलाम में आंदोलन किया जाएगा।

error: Content is protected !!