• Tue. Oct 20th, 2026

नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत पुलिसअधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला जेल रतलाम पहुंचकर बंदियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया, उपअधीक्षक जेल बृजेश मकवाने ने सभी बंदियों को नशामुक्ति की दिलाई शपथ

BySurendra Jain

Jul 19, 2025

खबर पक्की, 19 जुलाई, रतलाम। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में तथा डीएसपी अजय सारवान के कुशल नेतृत्व में रतलाम पुलिस द्वारा ‘नशे से दूरी है जरूरीÓ अभियान संचालित किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत 19 जुलाई को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिला जेल पहुंचकर सभी बंदियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया कि आप में से कई लोग ऐसे होगे जो नशे के कारण ही जेल में आए होगे। अब यहां से जाने के बाद नशे को पूर्णत: त्याग कर नए जीवन की शुरुआत करे जिससे कि आपका और आपके परिवार का आगामी जीवन सुखद एवं खुशहाल बने।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में उपअधीक्षक जेल बृजेश मकवाने द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा स्वागत भाषण के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया। सूबेदार मोनिका सिंह ठाकुर द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय नशा मुक्ति अभियान नशे से दूरी है जरूरी के बारे में सभी को अवगत करवाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा द्वारा भी सभी कैदियों को नशे के प्रति जागरूक किया। श्री खाखा द्वारा कहा कि थोड़ा सा प्रयास करके आप नशे की गिरफ्त से दूर हो सकते है। जेल से छुटकर फिर से नशे को हाथ नहीं लगाए। नशा आपके स्वास्थ्य के साथ साथ आपके धन और आपके सम्मान का भी नाश कर देता है। नशा ही नाश का कारण है। इसलिए यहां से जाने के बाद नशे से दूर रहे।
जेल में बंदियों की भजन मंडली द्वारा गीत एवं भजन के माध्यम से नशे की प्रति जागरूक किया। उपअधीक्षक जेल श्री बृजेश मकवाने द्वारा सभी कैदियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई। सभी कैदियों ने एक स्वर में कहा कि यहां से बाहर जाकर कभी भी नशा नहीं करेंगे। अंत में उपअधीक्षक जेल बृजेश मकवाने द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान, उप पुलिस अधीक्षक आनंद स्वरूप सोनी, उप पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु) सुश्री अनिशा जैन, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, निरीक्षक स्वराज डाबी, सूबेदार श्रीमति मोनिका सिंह चौहान उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा नशा मुक्ति वार्ड में भर्ती कैदियों से मिलकर किया किया प्रोत्साहित–* पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जेल के नशा मुक्ति वार्ड में पहुंचकर नशे की गिरफ्त में रहे कैदियों से मिलकर उनको प्रोत्साहित किया। जीवन में आगे कभी भी नशे के दलदल में नहीं जाने के संबंध में समझाइश दी।

You missed

error: Content is protected !!