• Wed. Oct 21st, 2026

एम्पलाईज यूनियन की महिला समिति की पूर्व सचिव रंजीता वैष्णव ने अपने समर्थको के साथ वेरे मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की

BySurendra Jain

Jul 18, 2025

खबर पक्की, 18 जुलाई, रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ रतलाम की मण्डल महिला समिति की बैठक सहायक महामंत्री एवं मण्डल मन्त्री अभिलाष नागर एवं अध्यक्ष प्रताप गिरी की उपस्थिति मे आयोजित की गई। उक्त बैठक मे विभिन्न मुद्दो पर संगठनात्मक चर्चा की गई, जिसमें कर्मचारी हितो के लिए विभिन्न शाखाओ से सुझाव लिए गए। जिसके पश्चात वेस्टर्न रेलवे एम्पलाईज यूनियन की महिला समिति की पूर्व सचिव एवं इंजीनियरींग शाखा की शाखा सचिव श्रीमती रंजीता वैष्णव ने 50 से अधिक महिला समर्थको के साथ मंडलमंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व मे मजदूर संघ की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर संघ की सदस्यता ग्रहण की।
जिसमें प्रमुख रूप से श्रीमती जीवन देवी खण्डेलवाल, सुनीता वर्मा, रुपाली, सीता, दिव्या गुर्जर, नेहा द्विवेदी, संध्या व्यास, सपना शर्मा, प्रीतिपाल, कौमल बौरासी, अंजु वर्मा, सुशीला, विमला, सोनू सोलंकी, शमीम, मैरी एन्थोनी, मीना कैथवास सहित लगभग 50 महिलाओ ने मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मण्डल महिला समिति की पदाधिकारी उषा खीचि ने अपने सम्बोधन मे महिलाओ को संघ से जुडऩे की बात कही एवं संघ द्वारा महिला रेल कर्मचारियों के लिए किये गए कार्यों से अवगत कराया। आभार प्रदर्शन समिति संयोजक श्रीमती संध्या यादव द्वारा व्यक्त किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन सुश्री श्रेया चौऋषि ने किया।
सहायक मंडलमंत्री गौरव दुबे ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के पूर्व दो बत्ती डीआरएम आफीस के बाहर वैभव जाट पहलवान के नेतृत्व मे निकली रतलाम से उज्जैन महाकालेश्वर की निष्ठा कावड़ यात्रा का मजदूर संघ के पदाधिकारीयो ने भव्य स्वागत किया।
इसके पश्चात संघ कार्यालय मे मजदूर सघ के पदाधिकारी एवं वरि सेक्शन इंजिनियर सिग्नल श्री घीसालाल मीणा के सेवानिवृत होने पर सम्मान किया गया एवं साथ ही श्री हरिनारायण मीणा ने मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की।
उक्त बैठक मे वे.रे.म.संघ के योगेश पाल, नरेन्द्र सोलंकी, महेन्द्र सिंह राठौर, गौरव संत, वाजिद खान, संजय कुमार, दीपक गुप्ता, हिमांशु पेटारे, आशाराम मीणा, बापी चैधरी, अमित चैहान, इमरान खान, सुमित गर्ग, दिनेश छपरी, नवीन पाल,जयंत अग्रवाल सहित सेकड़ो की संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।

You missed

error: Content is protected !!